इंदौर

‘कत्थई आंखों वाली’ ने छोड़ा महाकुंभ, पिता ने इस वजह से वापस भेजा एमपी

Indore Girl Viral in Mahakumbh : मोनालिसा अपने परिवार संग माला बेचने महाकुंभ आई थी लेकिन उनकी सुंदरता ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। लोगों की भीड़ रह-रह कर मोनालिसा के पास पहुंचने लगी, जिससे तंग आकर उन्हें वापस इंदौर जाना पड़ा।
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2025, 12:40 PM IST
Indore Girl Viral in Mahakumbh
Indore Girl Viral in Mahakumbh

Indore Girl Viral in Mahakumbh : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ(Mahakumbh 2025) मेले में माला बेचने वाली एक साधारण महिला को उसकी खूबसूरती ने सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल कर दिया। वायरल महिला मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की रहने वाली हैं और इनका नाम मोनालिसा बताया जा रहा है। मोनालिसा अपने परिवार संग माला बेचने महाकुंभ आई थी लेकिन उनकी सुंदरता ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इनकी कई तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। लोगों की भीड़ रह-रह कर मोनालिसा के पास पहुंचने लगी, जिससे तंग आकर उन्हें वापस इंदौर जाना पड़ा।

इंदौर की मोनालिसा महाकुंभ में हुई थी वायरल

बता दें कि इंदौर के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा अपने परिवार संग रुद्राक्ष और मोतियों की माला बेचने का काम करती हैं। इनका परिवार विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर ये काम करते है। महाकुंभ में भी इसी उद्देश्य के साथ मोनालिसा(Indore Girl Viral in Mahakumbh) पहुंची थी लेकिन इनकी सुंदरता ने इन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया। इंटरनेट पर मोनालिसा के वीडियो आते ही काफी वायरल हो गए। उनकी कत्थई आंखों और सादगी भरी सुंदरता ने हर किसी का दिल जीत लिया। हालांकि ये उपलब्धि मोनालिसा(Monalisa) के लिए परेशानी बन गई। लोगों ने मेले में उनका माला बेचना मुश्किल कर दिया था। हर जगह लोगों की भीड़ मोनालिसा को घेर लेती जिसके चलते वे अपना काम नहीं कर पा रही थी।

पिता ने भेजा घर

इन सब से परेशान होकर मोनालिसा(Indore Girl Viral in Mahakumbh) के पिता ने उन्हें वापस घर भेज दिया। मोनालिसा की बहन विद्या ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, ' लोगों की भीड़ से तंग आकर मोनालिसा(Monalisa) को घर भेजा गया है। माला बेचते से समय लोग उसकी फोटो वीडियो लेने के लिए उसके पीछे दौड़ जाते थे। इसकी वजह से वह अपना काम नहीं कर पा रही थी।'

Updated on:
20 Jan 2025, 12:40 PM IST
Published on: