
indore girl viral in mahakumbh
Indore Girl Viral in Mahakumbh : प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में पहले मध्यप्रदेश की हर्षा रिछारिया (Harsha Richhariya) ने अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींच लिया था। अब मध्यप्रदेश की एक और लड़की ने इंटरनेट पर अपनी नेचुरल ब्यूटी से बबाल मचा दिया।
महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली लड़की की सुंदरता के चर्चे हर किसी की जबान पर है। दरअसल इंदौर की मोनालिसा कुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचती है। इनकी सादगी भरी सुंदरता और कत्थई आंखों ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर लोग बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं से मोनालिसा की तुलना कर रहे हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Indore Girl Viral in Mahakumbh) हो रही कत्थई आंखों वाली खूबसूरत लड़की मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की रहने वाली है। इनका नाम मोनालिसा बताया जा रहा है। ये विभिन्न धार्मिक स्थलों पर रुद्राक्ष और मोतियों की माला बेचती है। महाकुंभ मेले में भी मोनालिसा माला बेचने के उद्देश्य से ही गई थी, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि उनकी सुंदरता इंटरनेट पर बबाल मचा देगी। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इंदौर की मोनालिसा (Indore Monalisa) सेंसेशन बनी हुई हैं।
महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में आए कई श्रद्धालुओं ने मोनालिसा की सादगी भरी खूबसूरती को इंटरनेट पर वायरल कर दिया है। वायरल पोस्ट पर लोग भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। मोनालिसा की सुंदरता से लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ ला दी है। कुंभ मेले में हजारों लोग मोनालिसा का वीडियो बना रहे हैं और उनके साथ ली गई अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहें हैं।
Updated on:
18 Jan 2025, 9:59 AM IST
Published on:
17 Jan 2025, 4:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.