
Indore businessman cyber fraud: मध्य प्रदेश के इंदौर में लगभग हर दिन ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला शहर के छोटी ग्वालटोली इलाके का है जहां साइबर ठग ने फौज का अफसर बनकर एक व्यवसायी के साथ करीब 8.55 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने वाट्स एप पर संपर्क किया और फोर्स को वार्निश की आवश्यकता खरीदी ऑर्डर दिया फिर बैंक बताते वारकरी आदि देकर बोले से राशि उड़ा ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना छोटी ग्वालटोली पुलिस के मुताबिक ठगी की वारदात फरियादी प्रवीण मोदी पिता सुरेंद्र मोदी (49) निवासी छोटी ग्वालटोली सरवटे बस स्टैंड के साथ 16 सितंबर को हुई। व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि मेरे मोबाइल फोन पर एक मोबाइल नंबर से किसी कुणाल चौधरी नाम के व्यक्ति का वॉट्स एप मैसेज और कॉल आया। उसने खुद को फौज का अफसर बताया और कहा कि फोर्स को वार्निश की आवश्यकता है। इसके लिए नियमानुसार खरीदी करना है।
उसने प्रक्रिया बताई और वार्निश खरीदी का ऑर्डर दे दिया था। इसके बाद आरोपी ने बैंक खाता वेरिफिकेशन के नाम पर जानकारियां ली और मेरे बैंक के विभिन्न खातों में 8 लाख 55 हजार 890 रुपए ट्रांसफर कर कर धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया। ठगी का पता चलते ही मैंने तुरंत बैंक और पुलिस से संपर्क किया और सूचना दी। पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर तकनीकी आधार पर जांच की जा रही है। राशि किस खाते में ट्रांसफर हुई इस बारे में बैंक की मदद से जानकारियां ली जा रही है।
ऐसे ही एक और मामले में अज्ञात आरोपी ने एक सैन्यकर्मी के साथ 34 हजार रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना महू पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन ठगी की वारदात फरियादी शिवप्रकाश पिता राजकरण सिंह चौहान (36) निवासी एचडी एन्क्लेव आर्मी कैंट के साथ 1 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे हुई। उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आइटी एक्ट का केस दर्ज किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक को अज्ञात आरोपी ने बैंक खातों से कुल 34,430 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। बैंक से राशि कटने के मैसेज मिलने के बाद ठगी का पता चला। पुलिस ने साइबर डेस्क की मदद से जांच कर ये पता लगा रही है कि किस खाते में राशि ट्रांसफर हुई।