
Indore Owner Killing: बजरंग नगर निवासी हींग कारोबारी दौलतराम अग्रवाल की बेटी की अप्रेल में हुई सनसनीखेज हत्या में पुलिस जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि हत्या से पूर्व ज्योति ने बिजनेस पार्टनर को कॉल कर मदद मांगी थी। पुलिस ने बिजनेस पार्टनर और प्रेमी के बयान (Indore Owner Killing Statement) लिए हैं। मालूम हो कि बेटी की हत्या का मामला परिवार शुरुआती दिन से छिपाता रहा। जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि केस को आत्महत्या का रूप देने वाले ही हत्याकांड के आरोपी निकले। पुलिस भाई से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है।
इंदौर के हीरा नगर टीआइ सुशील पटेल ने बताया कि ज्योति अग्रवाल की हत्या में आरोपी भाई प्रकाश अग्रवाल को दो दिन रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। बुधवार को रिमांड खत्म (Indore Owner Killing accused on remand)होने पर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच में सामने आया कि ज्योति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक पर ब्रांड प्रमोशन कार्य करती थी। इसमें उसके साथ बीकानेर के कुशल जुड़े हुए थे। दोनों यह काम करते थे।
2 अप्रेल को जब ज्योति (Indore Owner Killing Jyoti Murder) के साथ घर में मारपीट हुई तो उसने फोन से घर में उसके साथ हुई मारपीट के बारे में बताया और पुलिस व प्रेमी मयंक तक बात पहुंचाने को कहा। कुशल ने मयंक को फोन कर जानकारी दी। मयंक ज्योति के घर पहुंचा तो पता चला कि ज्योति को हॉस्पिटल ले गए हैं। वो हॉस्पिटल पहुंचा तो ज्योति की मां व भाई ने उससे विवाद कर धमकाया। पुलिस ने कुशल व मयंक के बयान लिए हैं।
प्रेमी और बिजनेस पार्टनर के बयान में पुलिस (Indore Owner Killing mp police) को पता चला है कि ज्योति आखिरी बार फरवरी में महाशिवरात्रि पर प्रेमी से मिली थी। इसके बाद से परिजन ने उसका घर से बाहर निकलना बंद करा दिया था। वे उसे घर में बंद रखने लगे। 2 अप्रेल को ज्योति प्रेमी मयंक से मिलने जा रही थी। भाई और मां ने रोका और उसके साथ मारपीट की।
एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि प्रेमी मयंक (Indore Owner Killing Case) ने बयान दिया है कि जब मेरी ज्योति से आखिरी बार बात हुई तो वह कह रही थी कि तुम आ जाओ, ये लोग मुझे मार रहे हैं। जब मयंक ने पूछा कि कौन मार रहा है? इतने में फोन फेंकने की आवाज आई और फिर कॉल कट हो गई।
जांच में इस बात का खुलासा (Indore Owner Killing Shocking Reveal) हो चुका है कि भाई प्रकाश ने ज्योति से विवाद और मारपीट की। उसका सिर दीवार पर ठोका था। इसके बाद मुंह में जहर डाल कर वारदात को आत्महत्या का प्रयास करना दर्शाया। परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां 3 अप्रेल को ज्योति की मौत हो गई।
एसीपी के अनुसार, शुरुआती जांच (Indore Owner Killing Investigation) में ज्योति की मां शीतल ने बयान दर्ज करवाए, जिसमें वो बता चुकी है कि बेटी किसी लड़के से बात कर रही थी। इस वजह से उसका फोन तोड़ा था। पुलिस ने मारपीट के दौरान ज्योति का मदद को कॉल लगाना और मां शीतल के फोन तोडऩे वाले बयान का कनेशन जोड़ लिया है। ये बात भी सामने आई कि परिवार के लोग मयंक पर गलत आरोप लगा चुके हैं। जब सच्चाई सामने आई तो पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की।