इंदौर

इंदौर में आज बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने से पहले देखें डायवर्सन प्लान

Indore Traffic Diversion : विश्व आदिवासी दिवस के चलते सुबह 6 बजे से जुलूस मार्गों पर डायवर्सन प्लान प्रभावी कर दिया गया है। आदेश कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
2 min read
Indore Traffic Diversion
Indore Traffic Diversion (विश्व आदिवासी दिवस के चलते डायवर्सन प्लान लागू किया गया है Photo Source- Patrika)

World Tribal Day : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज की ओर से रविवार सुबह 6 बजे से मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में विशाल जुलूस निकाला जा रहा है। इसके चलते यातायात पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्सन लागू किया गया है। मार्ग डायवर्जन की ये व्यवस्था कार्यक्रम समाप्त होने तक संबंधित मार्गों के लिए प्रभावी रहेगा।

ट्रैपिक डिपार्टमेंट की ओर से जारी व्यवस्था के अनुसार, विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित विशाल जुलूस शहर के लालबाग परिसर, कलेक्टोरेट चौराहा, पलसीकर चौराहा, सोनकर धर्मशाला चौराहा, ङ्क्षसधी कॉलोनी चौराहा, टावर चौराहा, भंवरकुआं चौराहा, टंट्या मामा भील चौराहा सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगा।

इन चौराहों पर रहेगा यातायात प्रभावित

शहर के राजीव गांधी चौराहा, आईटी पार्क, चोइथराम, महू नाका, कलेक्टोरेट, मोती तबेला, बियाबानी, हरसिद्धि, कलाकूली मस्जिद और रावजी बाजार क्षेत्र में यातायात डायवर्ट किया जाएगा। राजेंद्र नगर, राऊ, महू और बायपास से आने वाले वाहन राजेंद्र नगर ब्रिज-नर्मदा चौराहा-गोपुर या चाणक्यपुरी- अन्नपूर्णा मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। चोइथराम से माणिकबाग ब्रिजपलसी कर तथा महू नाका से बियाबानी-मच्छी बाजार या गंगवालबड गणपति - जिंसी होकर शहर की ओर जा सकेंगे।

एयरपोर्ट जाने वालों के लिए विशेष व्यवस्था

एयरपोर्ट जाने वाले यात्री समय से पहले घर से निकलें। उन्हें चोइथराम-चाणक्यपुरी-अन्नपूर्णा-महू नाका-गंगवाल-बड़ा गणपतिवायरलेस चौराहा होकर एयरपोर्ट जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पलासिया-विजय नगर-बापट चौराहा-लवकुश चौराहा-सुपर कॉरिडोर मार्ग भी इस्तेमाल किया जा सकता है। केसरबाग ब्रिज निर्माण के कारण चोइथराम और चाणक्यपुरी क्षेत्र में अतिरिक्त दबाव रहने की संभावना है।

सुबह 6 बजे से शुरु हुआ जुलूस

दरअसल जुलूस सुबह 6 बजे लालबाग से शुरू होकर टंट्या मामा भील चौराहे तक जाएगा। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन की व्यवस्था की है। पुलिस के मुताबिक, जुलूस आगे बढ़ने के साथ अलग-अलग इलाकों में ट्रैफिक को जरूरत के हिसाब से बदला जाएगा। जुलूस कलेक्टोरेट चौराहा, पलसीकर चौराहा, सोनकर धर्मशाला चौराहा, सिंधी कॉलोनी चौराहा, टावर चौराहा और भंवरकुआं चौराहा होते हुए टंट्या मामा भील चौराहे तक पहुंचेगा। अंतिम स्थान पर माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा। जुलूस के दौरान इन रास्तों पर बड़ी संख्या में लोगों के मौजूद रहने की संभावना है, इसलिए सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

Updated on:
09 Aug 2026 11:45 am
Published on:
09 Aug 2026 11:37 am