इंदौर

MP में 2000 करोड़ के फ्लाईओवर का शुरू होगा काम, 30 मिनट में तय होगा सफर

Highway Construction: 2 हजार करोड़ की लागत से 48 किमी लंबा ग्रीनफील्ड हाईवे बनेगा, जिससे दूरी महज 30 मिनट में तय होगी और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
less than 1 minute read
Feb 17, 2026
Indore-Ujjain greenfield highway construction is going to start MP News
Indore-Ujjain greenfield highway construction (फोटो- Patrika.com)

MP News: 2 हजार करोड़ में बनने वाले इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड हाइवे (Indore-Ujjain Greenfield Highway) का अगले महीने से निर्माण शुरू हो जाएगा। 20 गांवों के 662 किसानों को 624.49 करोड़ का मुआवजा पारित कर दिया गया है। इस महीने जमीन मालिकों को राशि आवंटित होगी और अगले महीने से काम शुरू हो जाएगा। 48 किमी की सड़क बनने से इंदौर से उज्जैन का सफर करीब 30 मिनट में हो जाएगा।

मालूम हो एमपीआरडीसी मौजूदा इंदौर-उज्जैन रोड के अलावा नया ग्रीन फील्ड हाइवे बनाने जा रहा है। अधिग्रहण की राशि अवार्ड होने के बाद जमीन का कब्जा लेना शेष रह गया है जो इस महीने के अंत तक हो जाएगा। पिछले दिनों कलेक्टर शिवम वर्मा ने भी बैठक लेकर अधिकारियों को काम जल्द शुरू करने का कहा करने के साथ काम शुरू हो जाएगा। सिंहस्थ के पहले इस सड़क को बनाने का लक्ष्य है। सड़क बनने से मौजूदा इंदौर-उज्जैन रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

35 छोटे-बड़े ब्रिज, 3 फ्लायओवर बनेंगे

अधिकारियों के अनुसार, हाइवे की चौड़ाई 60 मीटर होने के साथ हर जगह कैमरे होंगे। इसके लिए कंट्रोल रूम बनेगा। हाइवे पर चारपॉइंट से प्रवेश किया जा सकेगा। 35 छोटे-बड़े ब्रिज और 3 बड़े फ्लायओवर होंगे। नए बनने वाले बायपास से इसे जोड़ा जाएगा।

पितृ पर्वत पर्वत से सड़क होगी शुरू

सड़क की शुरुआत पितृ पर्वत से होगी। इसके बाद जंबूड़ी हप्सी, बुढ़ानिया, हातोद, सगवाल, रतनखेड़ी, बीबीखेड़ी, पीपल्या कायस्था, कांकरिया बोर्डिया, जंबूर्डी सरवर, जिंदाखेड़ा, पोटलोद, तुमानी, मगरखेड़ी, छितोड़ा, बालरिया, हरियाखेड़ी, खतेडिया, रंगकोर्डिया, काछल्या, बलधारा, रालामंडल, लिंबा पीपल्या, गोंदिया, हासमपुरा, पालखेड़ी, चिंतामन जवासिया होते हुए हाइवे गुजरेगा। (MP News)

Updated on:
17 Feb 2026 03:18 am
Published on:
17 Feb 2026 03:16 am