इंदौर

‘साइकिल से आता था, फिर भी हार गया’, जीतू पटवारी का छलका दर्द, राऊ छोड़ नई सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें

MP Vidhan Sabha election 2028: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के ताजा बयान से राऊ सीट पर उनकी वापसी और 2028 के चुनावी प्लान को लेकर सियासी चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2026, 1:22 PM IST
jitu patwari expresses anguish rau seat mp vidhan sabha election 2028
MP Vidhan Sabha election 2028: जीतू पटवारी का राऊ की हार पर फिर छलका दर्द (फोटो सोर्स- Patrika)

Jitu Patwari: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी का राऊ सीट से हार को एक बार फिर दर्द छलक पड़ा। इंदौर मे पटवारी के एक बयान ने उनकी चुनावी हार और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि साइकिल से आने और लोगों से जुड़ाव के बावजूद उन्हें चुनाव हरा दिया गया। उनके इस बयान को 2023 के विधानसभा चुनाव में राऊ सीट पर मिली हार से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा के मधु वर्मा ने उन्हें हराया था। इससे पहले दो बार पटवारी इस सीट से विधायक चुने गए थे। अटकलें लगाई जा रही है कि राऊ में उनके भाई भरत पटवारी की सक्रियता बढ़ने के कारण 2028 चुनाव (MP Vidhan Sabha election 2028) में वह राऊ छोड़ किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, उन्होंने अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

साइकिल से आता था, इतना सब होने के बाद भी हार गया'

जीतू पटवारी के इस बयान ने एमपी की सियासत में फिर नई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है। पटवारी ने कहा कि जब लोग उन्हें साइकिल से आने की बात याद दिलाते हैं, तो उन्हें लगता है कि इतना सब होने के बावजूद चुनाव हरा दिया गया। अंत में उन्होंने कहा कि जिंदगी की यही रीत है, हार के बाद ही जीत है। बता दें कि, 2023 के विधानसभा चुनाव में राऊ सीट से भाजपा के मधु वर्मा ने जीतू पटवारी को हराया था।

भाई की बढ़ी सक्रियता, खाती समाज की प्रभाव वाली सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा

बताया जा रहा है कि, राऊ क्षेत्र में पटवारी के भाई भरत पटवारी की सक्रियता को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। इसे आगामी चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, जीतू पटवारी राऊ से ही चुनाव लड़ेगे या किसी दूसरी सीट का विकल्प तलाशेंगे, इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। राऊ में चर्चा है कि खाती समाज के प्रभाव वाली सीट से चुनाव लड़ सकते है। ऐसे में सवाल यही है कि पटवारी राऊ से वापसी करेंगे या नई सीट से अपनी राजनीतिक पारी आगे बढ़ाएंगे।

तीन बार रह चुके है विधायक

बता दें कि, जीतू पटवारी दो बार राऊ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके है। वह 2013 और 2018 में लगातार कांग्रेस की टिकट पर विजय हुए थे। वह पहली बार कमलनाथ सरकार में मंत्री बनाए गए थे। इसके बाद 2023 में उन्हें भाजपा के मधु वर्मा ने 35 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी थी। पूर्व मंत्री और दो बार के विधायक की अपने ही क्षेत्र में हार को बड़ा राजनीतिक झटका माना गया था।

Updated on:
29 Oct 2026, 1:22 PM IST
Published on: