इंदौर

न्योते मिला, फिर भी दीपावली मिलन समारोह में नहीं पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, बेटा आकाश भी रहा गायब

Diwali get together: इंदौर की तीन नंबर विधानसभा में विधायक गोलू शुक्ला का दीपावली मिलन समारोह संपन्न हुआ। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे, लेकिन कई नेता मौजूद रहे और भजन सुनाए गए।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 1:34 PM IST
कैलाश विजयवर्गीय (Photo Source: @KailashOnline X हैंडल)
कैलाश विजयवर्गीय (Photo Source: @KailashOnline X हैंडल)

Indore news: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में दिल कहलाने वाली तीन नंबर विधानसभा में कल विधायक गोलू शुक्ला का दीपावली मिलन समारोह था। जहां विशेष रुचि रखने वाले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अतिथि बनाए जाने बावजूद नहीं पहुंचे, जबकि शहर के सभी प्रमुख नेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे और शुक्ला की जुगलबंदी ने जरा धीरे-धीरे गाड़ी हांको मेरे राम गाड़ी वाले…भजन पेश किया। दीपावली के बाद मिलन समारोह का दौर शुरू हो गया है जिसमें कल विधायक शुक्ला ने तीन नंबर विधानसभा का ऋतुराज मांगलिक भवन में आयोजन रखा था। क्षेत्र के दस वार्डों से बूथ स्तर पर लोगों को आमंत्रित किया था, बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ और समाज के प्रमुखों का बकायदा स्वागत और सम्मान किया गया।

मख्य अतिथि थे कैलाश

गोलू शुक्ला बोले कि तीन नंबर क्षेत्र मेरा परिवार है और उसका प्रत्येक सदस्य सुखी और संपन्न रहे और उन पर मां महालक्ष्मी की कृपा बरसती रहे। इस पर जमकर तालियां बज उठी। मजेदार बात ये है कि विधायक शुक्ला ने वरिष्ठता के हिसाब से काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। उनके बेटे और क्षेत्र के विधायक रहे आकाश विजयवर्गीय को भी न्योता दिया गया था, किंतु वे भी नहीं आए, जबकि दोनों की तीन नंबर में विशेष रुचि रहती है।

पहुंचने वालों में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक मधु वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा,विधायक रहे जीतू जिराती, गोपी नेमा और सुदर्शन गुप्ता प्रमुख थे। शुक्ला ने कार्यक्रम में आने वालों का मुंह मीठा कराया। कायक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी तो कुछ बच्चों को लेकर भी पहुंची थीं।

सुनाए कई भजन

आयोजन में गायिका लक्ष्मी पांडे ने भजनों की प्रस्तुति दी जिस पर महिलाओं ने नृत्य भी किया। रात 11 बजे कार्यकर्ताओं ने रणदिवे से भजन सुनाने का आग्रह किया जिस पर शुक्ला के साथ उन्होंने जरा धीरे-धीरे गाड़ी हाको मेरे राम गाड़ी वाले…कबीर भजन की प्रस्तुति दी। उसके बाद दोनों ने कई भजन गए।

रणनीति हुई सफल

कार्यक्रम की एक सप्ताह से तैयारी की जा रही थी। विधानसभा प्रभारी दिनेश वर्मा ने सभी जिम्मेदारों को अलग-अलग काम बांट दिया था। टीम में नगर उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी, रितेश वीरांग, आशीष शर्मा, चंद्रभान सिंह सोलंकी व बंटी वर्मा की जिम्मेदारी दी गई।

Updated on:
16 Nov 2026, 1:34 PM IST
Published on: