14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर में गर्ल्स हॉस्टल की बिल्डिंग में आग से अफरातफरी, छात्राओं को सुरक्षित बचाया गया

Girls Hostel Fire: भंवरकुआं चौराहे पर विशालाक्षी गर्ल्स हॉस्टल की इमारत में लगी आग, छात्राओं को सुरक्षित निकाला गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 14 Nov 2026, 8:43 PM IST

indore aag

vishalakshi girls hostel fire bhawarkuan students rescued, गर्ल्स हॉस्टल की बिल्डिंग में आग (Source-Patrika)

Indore Girls Hostel Fire: मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां भंवरकुआं चौराहे पर स्थित विशालाक्षी गर्ल्स हॉस्टल की बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। जिस वक्त बिल्डिंग में आग लगी उस वक्त हॉस्टल में छात्राएं मौजूद थीं। आग लगते ही अफरातफरी मच गई, बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। टीम ने आग पर काबू पा लिया है और हॉस्टल में मौजूद छात्राओं को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है, घटना में किसी के हताहत होनी की खबर नहीं है।

गर्ल्स हॉस्टल की बिल्डिंग में आग

पुलिस के मुताबिक भंवरकुआं चौराहे के पास विशालाक्षी गर्ल्स हॉस्टल है। हॉस्टल के टॉप फ्लोर में आग फैली थी। सूचना पर टीआई संतोष दूधी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। टीआई ने बताया कि हॉस्टल की छत पर एडवरटाइजिंग के लिए फ्लैक्स लगा था। किन्हीं कारणों से उसमें आग फैल गई थी। आग पर काबू पाया गया है। वहीं जिस समय आग फैली हॉस्टल में रहने वाली सभी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड ने पानी डाल आग पर काबू पाया है।

वायरल हुआ वीडियो

शाम के वक्त हॉस्टल की छत पर लगी आग का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ देर तो रोड का ट्रैफिक भी इस वजह से धीमा हो गया था। लोगों ने वाहन रोक कर अपने मोबाइल से आग लगने के वीडियो भी बनाए और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। राहत की बात ये है कि आग लगने के समय कोई छात्रा हॉस्टल के छत पर नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने से बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर लगा एडवरटाइजिंग का फ्लैक्स जल गया है।