इंदौर

सोनम रघुवंशी जेल से बाहर, अब ‘प्रेमी राज कुशवाहा’ को भी मिलेगी जमानत!

Sonam Raghuvanshi Got Bail: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। इसके अलावा अब सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाहा की जमानत अर्जी लगाई गई है।

2 min read
Apr 29, 2026
Know why Sonam Raghuvanshi got bail
Know why Sonam Raghuvanshi got bail सोनम रघुवंशी जेल से बाहर, अब 'प्रेमी राज कुशवाहा' को भी मिलेगी जमानत...

Raja Raghuvanshi Murder Case:इंदौर शहर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिल गई है। इंदौर में राजा के परिवार को जब इस बात का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने शिलांग में वकील से बात की, तब इस बात की पुष्टि हुई। परिवार सोनम की जमानत से नाखुश है। भाई ने मुख्य आरोपी को जमानत मिलने पर चौंकाने वाली बात उजागर की है, वहीं मां ने केस में सीबीआइ जांच की मांग की है। राजा के पिता ने सोनम की जमानत निरस्ती के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक दरवाजा खटखटाने की बात कही।

चौथा जमानत आवेदन स्वीकर

आरोपी सोनम की ओर से शिलांग कोर्ट में जो आवेदन लगाया गया था, उसमें कहा गया था कि गाजीपुर (उप्र) से गिरफ्तारी के दौरान उसे गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई। जो उसके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन था। कोर्ट में जो चार्जशीट पेश की गई, उसमें 90 गवाहों की गवाही होनी है। अभी चार की गवाही हुई है। ऐसे में शिलांग कोर्ट ने उसके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करने और चौथा जमानत आवेदन स्वीकार करते हुए जमानत दे दी।

भाई विपिन ने किया खुलासा, क्यों मिली जमानत

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि सोनम(Sonam Raghuvanshi got bail) को सोमवार को जमानत मिल गई। मंगलवार को उसे जेल से छोडऩे की बात पता चली है। इस संबंध में हमने शिलांग के वकील से बात की। वहां के डीएसपी दास से भी चर्चा की है।

वकील से पता चला कि सोनम को पुलिस ने गाजीपुर से हिरासत में लिया था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान यह नहीं बताया कि उसे क्यों साथ ले जा रहे हैं। आरोपी के वकील ने उक्त बात कोर्ट के समक्ष कही। उन्होंने भारतीय संविधान का हवाला देकर कहा कि जब किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करते हैं तो पुलिस को बताना होता है कि उसे गिरफ्तार क्यों किया गया। पुलिस ने इस बात का जिक्र नहीं किेया। इस वजह से सोनम को जमानत मिल गई।

आरोपी राज की जमानत अर्जी लगाई गई

इसके पहले आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर, बलवीर अहिरवार को छोड़ा गया था, तब हमसे पूछा गया तो हमने भी कहा था कि केस में कोई निर्दोष फंसे, हम नहीं चाहेंगे। इन्हें रिहा कर सकते हैं। यह भी पता चला है कि अब आरोपी राज की जमानत अर्जी लगाई गई है। हम सोनम की जमानत निरस्त के लिए हाईकोर्ट में आवेदन लगाएंगे।

मां बोली… हमें इंसाफ चाहिए

राजा की मां उमा रघुवंशी ने बताया कि सोनम को जमानत कैसे मिली, ये हमें समझ नहीं आ रहा। उसने इतनी बड़ी साजिश रची। वह मास्टर माइंड है। सोनम के सामने बेटे राजा को मारा गया। हम सीबीआइ जांच की मांग करेंगे। हमें इंसाफ चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे

राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने कहा कि हमने सोचा था कि हमारे बच्चे को न्याय मिलेगा। सरकार को उसे छोडऩा नहीं चाहिए था। हमारे साथ अन्याय हुआ है। अब हम सीबीआइ जांच की मांग करेंगे। सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

क्या है मामला…

इंदौर के सहकार नगर, कैट रोड निवासी राजा रघुवंशी की 23 मई 2025 को शिलांग के टूरिस्ट प्लेस में हत्या हुई थी। ऑपरेशन हनीमून के तहत स्थानीय पुलिस ने आरोपी सोनम रघुवंशी, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह, उसके साथी विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी सभी निवासी नंदबाग को गिरफ्तार किया था। केस में कई माह से आरोपी जेल में हैं।

Published on:
29 Apr 2026 10:51 am