20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाड़ी संकट का असर: इंदौर-दुबई की एकमात्र डायरेक्ट फ्लाइट बंद, जानिए दूसरा विकल्प क्या?

Indigo Dubai Flight Suspension- इंडिगो एयरलाइन्स ने इंदौर से सीधी दुबई फ्लाइट बंद कर दी है। इसका असर यात्रियों पर पड़ेगा, हालांकि इंडियन एयरलाइन्स एक्सप्रेस अबू धाबी की उड़ान शुरू कर रहा है, जिससे यात्रियों को थोड़ी राहत भी होगी...।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

Jun 20, 2026

Indore Dubai Flight

Indore Dubai Flight- इंदौर-दुबई के बीच सीधी फ्लाइट बंद होने से यात्रियों को झटका। अब दूसरा विकल्प तलाशना होगा। (विजुअल एआई जनरेटेड)

Indore Dubai Flight-इंडिगो एयरलाइंस ने मध्यप्रदेश को बड़ा झटका दिया है। इंडिगो एयरलाइंस ने देवी अहिल्याबाई होल्कर यानी इंदौर एयरपोर्ट से दुबई के लिए चलने वाली एकमात्र डायरेक्ट फ्लाइट को बंद कर दिया है। खाड़ी देशों में तनाव और महंगे ईंधन के चलते लिए गए फैसले से हवाई यात्रियों में भारी निराशा का माहौल है। इधर, दुबई जाने के दूसरे विकल्प भी हैं। इंडियन एयरलाइन्स भी अबू धाबी की फ्लाइट शुरू कर रहा है, जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं आईआरसीटीसी के पैकेज के जरिए भी जाया जा सकता है।

इसी के साथ भोपाल को इंटरनेशनल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद भी धुंधली पड़ गई है। इंदौर की दुबई उड़ान का इस्तेमाल भोपाल के हवाई यात्री भी बड़े स्तर पर करते थे।

जानकारों का मानना है कि पिछले कुछ समय से मिडिल ईस्ट (खाड़ी देशों) में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और हवाई क्षेत्र के प्रतिबंधों के कारण उड़ानों के शेड्यूल और रूट पर लगातार असर पड़ रहा था।इंडिगो द्वारा इंदौर-दुबई रूट को बंद करने के पीछे परिचालन संबंधी बाधाएं और व्यावसायिक कारण मुख्य वजह माने जा रहे हैं।


समय की बर्बादी और किराया भी महंगा

इस फैसले के बाद अब मध्य प्रदेश, खासकर इंदौर और भोपाल के यात्रियों को दुबई या अन्य अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों पर जाने के लिए मुंबई, दिल्ली या हैदराबाद होकर 'वन-स्टॉप कनेक्टिंग फ्लाइट्स' का सहारा लेना पड़ेगा। इससे यात्रियों का न सिर्फ समय बढ़ेगा, बल्कि कनेक्टिंग रूट्स पर किराया भी महंगा होने की आशंका है। हैरानी की बात यह है कि एक तरफ जहां मध्य प्रदेश के हवाई अड्डों पर पैसेंजर सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर लगातार अपग्रेड हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सीधे अंतरराष्ट्रीय रूटों का बंद होना प्रदेश के औद्योगिक और पर्यटन विकास के लिहाज से एक बड़ा सेटबैक माना जा रहा है।

अबू धाबी के लिए फ्लाइट

इधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस इंदौर-अबू धाबी के बीच फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट 15 जुलाई से शुरू होगी। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन चलेगी। रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यह शेड्यूल रहेगी। अब दुबई और शारजाह जाने वाले यात्री इंदौर से सीधे अबूधाबी के रास्ते जा सकेंगे।

यह होगा शेड्यूल

इंदौर से अबू धाबी की फ्लाइट सुबह 7.50 पर टेक ऑफ करेगी। अबू धाबी और संयुक्त अरब अमीरात के समय के मुताबिक रात 9.35 पर अबू धाबी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इसी तरह संयुक्त अरब अमीरात के समय के मुताबिक यह रात 10.35 बजे टेक ऑफ करेगी। जो रात में भारतीय समय के मुताबिक 3.20 बजे इंदौर के देवी अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। सवा तीन घंटे के सफर में यात्रियों को 16500 रुपए किराया देना होगा।