इंदौर

‘इज्जत बचानी है तो…’, MP में वकील सेक्सटॉर्शन का शिकार, अश्लील वीडियो बनाकर ठगों ने किया ब्लैकमेल

MP News: एडिटेड अश्लील वीडियो भेजकर बदमाशों ने रिश्तेदारों को वायरल करने की धमकी देते हुए पैसों की मांग शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लोगों से अनजान वीडियो कॉल से सतर्क रहने की अपील की है।

2 min read
Feb 22, 2026
Lawyer falls victim to sextortion in indore (फोटो- AI)

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक बार फिर सेक्सटॉर्शन (Sextortion) का मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने एक वकील को निशाना बनाते हुए व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल किया। आरोपी ने खुद को किसी केस में मदद चाहने वाली युवती बताया और कुछ ही सेकंड की बातचीत में ऐसा जाल बिछाया कि बाद में पीड़ित को एडिटेड अश्लील वीडियो भेजकर पैसों की मांग शुरू कर दी गई।

ये भी पढ़ें

SIR प्रक्रिया में दो मंत्रियों का बड़ा घाटा! विधानसभा क्षेत्रों में कटे सबसे ज्यादा नाम

अनजान वीडियो कॉल से शुरू हुआ खेल

पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक पेशे से वकील है। उसने शिकायत में बताया कि 20 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप वीडियो कॉल आया। कॉल रिसीव करने पर एक युवती की आवाज सुनाई दी, जिसने कहा कि वह किसी कानूनी मामले पर चर्चा करना चाहती है। वीडियो पूरी तरह ब्लर था और कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। कुछ ही सेकंड बाद युवती ने कॉल काट दिया, जिससे युवक को कोई संदेह नहीं हुआ।

एडिटेड वीडियो बनाकर शुरू की ब्लैकमेलिंग

पीड़ित ने बताया कि थोड़ी देर बाद दूसरे नंबर से फिर वीडियो कॉल आया। इस बार कॉल में उसका खुद का वीडियो दिखाया गया। आरोप है कि उसके वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसमें अलग से अश्लील वीडियो जोड़ दिया गया। इसके बाद आरोपी ने वही एडिटेड क्लिप व्हाट्सऐप पर भेजकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

‘इज्जत बचानी है तो पैसे भेजो’ की धमकी

आरोपी ने युवक के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़े परिचितों के स्क्रीनशॉट भेजे और धमकी दी कि अगर तुरंत पैसे ट्रांसफर नहीं किए गए तो वीडियो रिश्तेदारों और दोस्तों को वायरल कर दिया जाएगा। ‘इज्जत बचानी है तो पैसे भेजो’ कहकर लगातार मानसिक दबाव बनाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लोगों से अनजान वीडियो कॉल से सतर्क रहने की अपील की है। (MP News)

ये भी पढ़ें

भोपाल में फिर महंगी होगी प्रॉपर्टी, इन प्राइम लोकेशनों पर बढ़ेंगी कीमतें

Published on:
22 Feb 2026 05:06 am
Also Read
View All

अगली खबर