इंदौर

Indore news: ‘मम्मी कहां गई…’, 2 बच्चो को रोता छोड़ गई सपना, डेडबॉडी से चिपककर रोते रहे बच्चे

Road accident: 2 बच्चों और पति को छोड़कर सपना हमेशा-हमेशा के लिए चली गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
2 min read
Aug 13, 2026
Road accident: सपना ने अस्पताल में तोड़ा दम (Photo Source - Patrika)
Road accident: सपना ने अस्पताल में तोड़ा दम (Photo Source - Patrika)

Indore news: बीते दिन दो बच्चो ने अपनी मां को हमेशा के लिए खो दिया। पति ने पत्नी को खो दिया। मां की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। किसी को नहीं पता था कि अपनी बहन के घर गई मां कभी वापस नहीं आ पाएगी। शव पहुंचने के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। हर कोई यही कह रहा है कि भगवान ने हंसते-खेलते परिवार को अधूरा कर दिया। जानकारी के लिए बता दें कि
इंदौर बायपास पर डीपीएस स्कूल के पास महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला अपने दो बच्चे और पति के साथ अपनी बहन के घर से वापस लौट रही थी इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गई।

ऑटो से लेकर अस्पताल पहुंता पति

लसूड़िया पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान सपना (30) पत्नी सुरेश बारेले निवासी गुराड़ ग्राम सांवेर अपने मायके राजपुरा गई थी। परिवार के लोगों ने बताया कि बहन और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसी झगड़े को सुलझाने के लिए सपना बहन के घर गई थी। बहन के परिवार से मिलकर सपना पति सुरेश और दो बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रही थी।

सबसे पीछे बैठी सपना रास्ते में अज्ञात वाहन से टकराने के बाद सड़क पर गिर पड़ी। आनन-फानन में पति ने आसपास के लोगों की मदद से सपना को ऑटो में बिठाया और अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन तब तक लेट हो चुकी थी। यहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

मां सपना की मौत के बाद से दोनों बच्चे परेशान है। मां के शव से चिपटकर वे बार-बार यहीं कह रहे कि मम्मी कब उठेंगी। परिवार के लोगों का कहना है कि बच्चों को अभी सही से पता नहीं है कि मम्मी कहां चली गई है। सपना की मौत के बाद से परिवार को बच्चों की चिंता सता रही है। पति का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

सड़क हादसे में 2 अन्य की मौत

वहीं दूसरी ओर शहर के भंवरकुआ क्षेत्र में 9 जून को हादसे में घायल हुए भूरे (24) पुत्र रामलाल निवासी सुंदेल देवास की अस्पताल में इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक भूरे जिम के पास बाइक चलाते समय डिवाइडर से जा टकराया था। उसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। एस अन्य मामले में होलकर ब्रिज के पास हादसे में घायल प्रशांत पुत्र सतीश निवासी तलावली चांदा की भी मौत हो गई। हादसे के बाद उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया था। दोनों मामलों में पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Updated on:
13 Aug 2026 01:39 pm
Published on:
13 Aug 2026 01:39 pm