इंदौर

एमपी कांग्रेस का बड़ा एक्शन, फौजिया-रूबीना केस में इंदौरी नेता तलब

MP congress Action: मध्य प्रदेश के इंदौर के मामले में अब कांग्रेस भी एक्शन में, बुलाई बैठक, 2 सदस्यीय टीम करेगी गंभीरता से जांच, प्रदेश कांग्रेस को सौंपेगी रिपोर्ट

2 min read
Apr 21, 2026
MP Congress Big Action: वंदे मातरम न गाने और उसके अपमान के मामले में दोनों पर दर्ज हो चुका है केस, अब कांग्रेस ने भी लिया एक्शन। (photo:patrika)

MP Congress big Action on Vande matarm controversy case: नगर निगम के बजट पर बहस के दौरान वंदे मातरम् गाने से इनकार करने और भद्दी टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रूबीना इकबाल खान के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन पर धर्म और समुदाय के बीच वैमनस्य पैदा करने की धारा में केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें

अब तो कान पकड़ लिए- मुस्लिम पार्षद ने मांगी माफी, ‘बदजुबानी’ पर एक्शन की तैयारी

इंदौरी नेता तलब

एक तरफ जहां दोनों पार्षदों पर कानूनी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और दो सदस्यीय जांच कमेटी बना दी गई है। इसमें प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त और इंदौर संभाग की प्रभारी उषा नायडू शामिल हैं।

कांग्रेसियों के मुताबिक दत्त और नायडू आज मंगलवार को देवास में संगठन की बैठक लेने आ रहे हैं। इसके चलते उन्होंने शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के साथ सत्यनारायण पटेल, शोभा ओझा, केके मिश्रा, पिंटू जोशी, डॉ. अनीमुल खान सूरी को तलब (MP Congress big Action) किया है। यह सभी नेता दोपहर तक देवास पहुंचेंगे।

इंदौरी नेता देंगे मामले की जानकारी

पार्षद फौजिया और रूबीना के मामले में शहर अध्यक्ष चौकसे सहित अन्य नेताओं से पूरे घटनाक्रम (MP Congress big Action) की जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही फौजिया और रूबीना से भी बात की जाएगी। इन दोनों पार्षदों के साथ उन महिला पार्षदों को भी बुलाया गया है, जो बजट बहस के दौरान सदन में मौजूद नहीं थीं।

भोपाल बुलाया, लेकिन नहीं पहुंची दोनों ही पार्षद

कांग्रेसियों का कहना है कि दोनों महिला पार्षदों को अपनी बात रखने के लिए भोपाल बुलाया गया था, लेकिन दोनों ही पार्षद अभी तक नहीं गई हैं।

पुलिस ने दर्ज किए बयान, सीसीटीवी फुटेड भी

गौरतलब है कि एमजी रोड पुलिस थाने पर वंदे मातरम् का विरोध करने को लेकर भाजपा पार्षदों ने कार्रवाई का आवेदन दिया था। पुलिस ने दोनों को बारी-बारी से बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। निगम से भी बजट सत्र के दौरान हुई चर्चा का वीडियो फुटेज लेने के साथ दोनों के बयानों की रिकॉर्डिंग भी ली गई।

जांच के बाद केस दर्ज

जांच के बाद भाजपा पार्षदों के आरोपों पर कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रूबीना इकबाल खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में वीडियो और ऑडियो को साक्ष्य माना गया है। दोनों के खिलाफ आगे की जांच की जा रही है।

कल देना है रिपोर्ट

एमपी कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने निगम में कांग्रेस की महिला पार्षदों फौजिया और रूबीना के वंदे मातरम् गायन के दौरान हुए विवाद की घटना की जांच के लिए जो 2 सदस्यों दत्त और नायडू की कमेटी बनाई है, उसे कल अपनी जांच रिपोर्ट पेश (MP Congress big Action) करना है। इसलिए आज शहर अध्यक्ष चौकसे सहित अन्य नेताओं को बुलाकर बात की जा रही है।

ये भी पढ़ें

वंदे मातरम् पर बवाल: वकील ने दिया SC का हवाला- गाएं न गाएं आपकी इच्छा, अपमान नहीं होना चाहिए
Updated on:
21 Apr 2026 01:07 pm
Published on:
21 Apr 2026 01:04 pm
Also Read
View All