
BJP Leaders Training: मध्यप्रदेश समेत सात राज्यों में जिला स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण वर्ग के वक्ताओं का 22 अप्रेल को इंदौर में प्रशिक्षण वर्ग, शामिल होने पहुंच रहे नेता। (photo: patrika)
BJP Leaders Training: मध्य प्रदेश सहित सात राज्यों में जिला स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण वर्ग के वक्ताओं का 22 अप्रैल को इंदौर में प्रशिक्षण वर्ग होने जा रहा है। डेली कॉलेज में होने वाले इस वर्ग में कई पाबंदियां लगाई गई हैं, जिनमें अतिथि की कार और मोबाइल दोनों ही बाहर रखे जाएंगे। मंत्रियों के गार्ड को भी बाहर ही रहना होगा। उन्हें बग्घी में बैठाकर आयोजन स्थल पर छोड़ा जाएगा।
इधर, आज मंगलवार सुबह से आने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान शुरू होने वाला है। जिसमें जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग होंगे। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, दादर हवेली, नवी मुंबई और अंडमान निकोबार के वक्ताओं को इंदौर में तैयार किया जाएगा।
ये प्रशिक्षण वर्ग बुधवार को होने जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए आने वालों का सिलसिला आज सुबह से शुरू हो गया। ग्वालियर की ट्रेन से इंदौर के जिला प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी इंदौर पहुंचे। विधायक रमेश मेंदोला, पार्षद सुरेश कुलवाड़े और रोहित चौधरी ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तो महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर आरती की।
नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि दोपहर में नर्मदा एक्सप्रेस व वंदे भारत ट्रेन से भी 75 से अधिक नेता आ रहे है। इसके अलावा बड़ी संख्या में नेता प्लेन से भी आ रहे हैं। इनके स्वागत की जिम्मेदारी पार्षद कमल वाघेला को दी गई।
इधर, डेली कॉलेज में होने वाले आयोजन को लेकर पार्टी ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। साफ किया गया है कि कोई भी प्रशिक्षु मोबाइल कार्यशाला में नहीं ले जा सकता है। कार से वे आयोजन स्थल पर तो पहुंचेंगे, लेकिन वहां से उन्हें मोबाइल जमा करना होगा और बाद में बग्घी में अंदर ले जाया जाएगा। व्यवस्थाओं में लगे कार्यकर्ताओं को भी मोबाइल अलाऊ नहीं किया गया है। बगैर प्रवेशिका के किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी।
भाजपा ने अतिथियों के स्वागत को लेकर रेलवे स्टेशन पर तीन और एयरपोर्ट पर एक काउंटर लगाया है तो वहां पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। बकायदा सभी जगहों पर चाय-पानी की व्यवस्था भी की गई है। साथ में एक किट दी जा रही है जिसमें ब्रश, पेस्ट, साबुन व अन्य आवश्यक सामग्री है।
अतिथियों के रुकने के लिए 8 जगहों पर व्यवस्था की गई है जिसमें सोलारिस, सिल्वर वाटिका, किंग्स पार्क, गोल्डन ट्रीट, विट्ठल रुक्मिणी सियागंज के सामने, रेजीडेंसी, प्रेसीडेंट पार्क, डेली कॉलेज गेस्ट हाउस है।
कार्यकर्ता वर्ग को लेकर मंत्री विजयवर्गीय ने बैठक ली। उन्होंने कहां कि इंदौर की प्रशंसा पूरे देश में सिर्फ स्वच्छता के साथ मेहमाननवाजी के लिए भी होती है। इंदौर के संगठन और कार्यकर्ताओं की प्रशंसा पूरे देश में होती है। कार्यशाला में आपको सीखने को मिलेगा। बाहर से जो कार्यकर्ता इंदौर आ रहे हैं उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाए ताकि वे एक अच्छा संदेश लेकर जाएं।
क्षेत्रीय कार्यशाला के लिए इंदौर के प्रमुख चौराहों को भाजपा ध्वजों से सजाया गया है। डेली कॉलेज के मुख्य द्वार से मेन हॉल तक भाजपा ध्वज और होर्डिंग लगाए गए। इंदौर पांच के सभी प्रमुख चौराहों की भाजपा ध्वज से साज सज्जा की गई है। एयरपोर्ट से लेकर डेली कॉलेज, रेलवे स्टेशन से लेकर डेली कॉलेज, राऊ बायपास, रिंग रोड के सभी चौराहों को भाजपा ध्वजों से सजाया गया है।
वर्ग में आने वाले 378 नेताओं के लिए लजीज भोजन की व्यवस्था की गई है। इंदौरी पोहा-जलेबी के साथ कचौरी का नाश्ता तो भोजन में केसर स्लाइस और मोती पाक व अन्य तीन चार प्रकार की मिठाई होंगी। अलग-अलग प्रकार की सब्जी बनाई जा रही है।
प्रशिक्षण वर्ग में इंदौर के नेताओं भी शामिल होंगे जिसमें कृष्णमुरारी मोघे, गौरव रणदिवे, सुमित मिश्रा, डॉ. दिव्या गुप्ता व आलोक दुबे प्रमुख हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व रणदिवे का एक-एक सत्र भी हो सकता है जिसमें वे प्रशिक्षण देंगे।
Updated on:
21 Apr 2026 12:32 pm
Published on:
21 Apr 2026 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
