इंदौर

एमपी में भाजपा युवा मोर्चा नेता ने युवकों के सिर फोड़े, गाड़ी तोड़ी

mp news: भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवकों पर किया हमला, वर्चस्व को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।

2 min read
Feb 08, 2026
bjym leader attack youths political violence

mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजयुमो नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना राऊ इलाके की है जहां रविवार की सुबह हुई मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया। घायल युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद थाने में भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। घायल युवकों का आरोप है कि पहले पुलिस राजनीतिक दबाव में एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी लेकिन बाद में हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़ें

एमपी में मैगी खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत

भाजयुमो नेता ने साथियों के साथ मिलकर किया हमला

शहर के सुदामा नगर के रहने वाले प्रखर शर्मा और नयन बाफना नाम के युवक कैट रोड स्थित एक कैफे से चाय पीकर अपनी स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि तभी रास्ते में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी ने अपने साथी समीर शर्मा और आदित्य के साथ मिलकर उनका पीछा किया और बीच रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की। मारपीट में प्रखर और नयन दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने युवकों की स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़ भी की है।

थाने में हुआ जमकर हंगामा

हमले के बाद घायल हालत में ही पीड़ित युवक थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने पहले तो राजनीतिक दबाव में बहुत देर तक शिकायत नहीं लिखी लेकिन बाद में जब हंगामा हुआ तो पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही है। करीब 20 दिन पहले भी वेदांत और उसके साथियों ने इन युवकों पर महू नाका चौराहे पर भी हमले की कोशिश की थी लेकिन तब दोनों किसी तरह भाग निकले थे। तब भी मामला पुलिस थाने तक पहुंचा था लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

ये भी पढ़ें

एमपी में बेटी का धक्का लगने से मां के हाथ से चली गोली, सामने खड़ा था पति

Published on:
08 Feb 2026 04:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर