इंदौर

MBA छात्रा हत्याकांड: आरोपी अकड़कर बोला- ‘टाइम आने पर सब बताऊंगा’

MP News: आरोपी को सीन रिक्रिएशन करने के लिए ले जाते वक्त मीडिया के सवाल पर भड़का आरोपी, अकड़कर बोला- टाइम आने पर सब बताऊंगा।

2 min read
Feb 18, 2026
mba student murder case accused piyush dhamnodia crime scene recreation reaction

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में 13 फरवरी को द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुई एमबीए छात्रा की नृशंस हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पीयूष धामनोदिया को न तो अपने किए पर कोई पछतावा है और न ही किसी प्रकार का कोई डर। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी आरोपी पीयूष की अकड़ कम नहीं हुई है। आरोपी को जब पुलिस सीन रिक्रिएशन के लिए घटनास्थल पर ले जा रही थी तब मीडिया ने आरोपी से सवाल किये तो वो मीडियाकर्मियों पर ही भड़क गया और बड़ी अकड़ में जवाब दिया।

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें

एमपी में दोस्त के कमरे में MBA छात्रा का निर्वस्त्र शव मिला, 3 दिन पहले वायरल हुआ था आपत्तिजनक वीडियो

आरोपी ने मीडिया के सामने दिखाई अकड़

पुलिस आरोपी पीयूष धामनोदिया को क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए घटनास्थल पर लेकर पहुंची। इस दौरान आरोपी के चेहरे पर कोई पछतावा नजर नहीं आया। जब मीडियाकर्मियों ने हत्या की वजह पूछी तो पहले तो उसने कहा कि छोड़ो यार, कोई पछतावा नहीं है। लेकिन जब मीडियाकर्मी ने कहा कि तुमने किसी की बेटी की जान ले ली और कह रहे हो छोड़ो यार, जिस पर आरोपी भड़क गया और बोला - 'टाइम आएगा… तब सबको अच्छे से कारण बताऊंगा कि हत्या क्यों की। अभी छोड़ो, जो हो गया सो हो गया, क्या करोगे जानकर?'

बेरहमी से की हत्या

क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान कई चौंकाने वाले साक्ष्य मिले हैं। आरोपी ने कुबूल किया कि उसने छात्रा को पहले पलंग से बांध दिया था। विरोध न कर सके इसलिए मुंह में टी-शर्ट ठूंस दी और ऊपर से टेप चिपका दी। इसके बाद गला घोंटा, लेकिन जब उसे लगा कि वह जिंदा बच सकती है तो सीने में चाकू उतार दिया। आरोपी ने छात्रा के हाथों को जिस रस्सी से बांधा था, पुलिस ने उसी से रस्सी खुलवाई। वारदात के दौरान आरोपी की उंगुली में भी चोट आई थी। खून रोकने के लिए वही टेप चिपकाई थी। दूसरी टेप से उसने छात्रा का मुंह बंद किया था। पुलिस ने खून से सनी खाली टेप और आधी टेप सहित आरोपी के खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं।

'उसने झूठी कसम खाई'

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पीयूष धामनोदिया को शक था कि छात्रा अपने पुराने दोस्तों से बात करती है। उसने छात्रा को कसम खिलाई थी कि वह पुराने दोस्तों से बात नहीं करेगी, लेकिन मोबाइल में स्क्रीनशॉट मिलने के बाद खुलासा हुआ कि विवाद की वजह यही रही। टीआई के मुताबिक, मोबाइल में मिले स्क्रीनशॉट में आरोपी का दावा है कि छात्रा ने 'झूठी कसम' खाई थी, जिससे नाराज होकर उसने हत्या कर दी। आरोपी कमरे में शराब की बोतल और नशे की अन्य सामग्री पहले से लेकर पहुंचा था।

ये भी पढ़ें

सब्जी में दोगुनी मिर्ची डालती थी बहू, सोने नहीं देती थी, परेशान होकर 95 साल के ससुर ने…

Updated on:
18 Feb 2026 04:26 pm
Published on:
18 Feb 2026 04:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर