इंदौर

एमपी में मां ने 6 महीने के मासूम को गोद में बैठाकर खुद पर उड़ेला एसिड, दोनों की मौत

mp news: घर पर बेटे के साथ अकेली थी मां, 3 घंटे बाद परिजन घर लौट तो बुरी तरह से झुलस चुके थे दोनों...।

2 min read
Oct 10, 2025
Mother pours acid on herself while holding 6 month old baby in her lap both die

mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के राऊ से करवाचौथ के दिन एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां ब्रज विहार कॉलोनी में रहने वाली नवविवाहिता ने करवाचौथ से एक दिन पहले गुरुवार शाम को अपने 6 महीने के मासूम बेटे को गोद में बैठा कर खुद पर एसिड उड़ेल लिया। घटना के वक्त मां-बेटा घर पर अकेले थे। एसिड डालने से दोनों बुरी तरह झुलस गए और जब परिजन ने उन्हें देखा तो अस्पताल लेकर पहुंचे जहां गुरूवार रात को बच्चे की और शुक्रवार की सुबह मां की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

एमपी में बेस्ट फ्रेंड के लिए लड़के ने रखा करवाचौथ का व्रत, लहंगा-चुन्नी पहनकर किया श्रृंगार

तीन साल पहले हुई थी शादी

थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है, जबकि पुलिस को इसकी सूचना रात 9 बजे अस्पताल से मिली। सुमन (23 साल) पत्नी कैलाश पटेल निवासी ब्रज विहार कॉलोनी ने अपने 6 महीने के बेटे प्रथम पर भी तेजाब डाल दिया था। परिजन के अनुसार, विवाह को तीन साल हुए थे और वह अधिकतर समय घर पर ही रहती थी। घटना के बाद से परिवार और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

घर के पीछे के कमरे में उठाया भयावह कदम

शुरुआती जांच में पता चला घटना के वक्त सुमन घर के पीछे बने कमरे में अकेली थी। पति कैलाश रोज की तरह फैक्ट्री में काम पर गया था और सास-ससुर किसी रिश्तेदार के घर गए थे। करीब 3 घंटे बाद परिवार लौटा तो सुमन ने दरवाजा नहीं खोला। परिवार को पहले लगा कि वह बच्चे के साथ सो रही होगी। बार-बार आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तब दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सब सन्न रह गए। महिला और बच्चा बुरी तरह झुलसे हुए थे। बताया जा रहा है कि तेजाब बेहद खतरनाक था, जिससे सुमन का दम घुट गया। सुसाइड के पीछे पारिवारिक कलह को संभावित कारण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

एमपी में करवाचौथ पर सूट पहनने वाली पत्नी ने मांगी साड़ी तो..थाने पहुंची बात

Published on:
10 Oct 2025 10:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर