इंदौर

इंदौर में नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के पास मिली 4.50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, लोकायुक्त की कार्रवाई

Municipal Corporation Officer: अधिकारी का कुल अनुमानित वेतन 80 लाख रुपये रहा, जबकि संपत्ति 4.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की उजागर हुई है।
2 min read
Aug 14, 2026
indore Municipal Corporation Officer
lokayukta raid municipal corporation officer jitendra pandey disproportionate assets, जितेन्द्र कुमार पांडेय व उनका आलीशान मकान (Source-patrika)

Indore Municipal Corporation Officer: मध्यप्रदेश में एक और सरकारी अधिकारी करोड़पति निकला है। इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेन्द्र कुमार पांडेय के पास लोकायुक्त की कार्रवाई में 4.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। शुक्रवार को सुबह 6 बजे लोकायुक्त की दो टीमों ने जितेंद्र कुमार पांडेय के इंदौर के आनंद नगर एक्सटेंशन (नौलखा) स्थित आवास व अन्य ठिकानों पर छापे मारे। दिनभर चली कार्रवाई के बाद देर शाम को सहायक राजस्व अधिकारी जितेन्द्र कुमार पांडेय के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है।

80 लाख वेतन, 4 करोड़ 59 लाख 87 हजार 491 रुपये की संपत्ति

अनुपातहीन संपत्ति की शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त ने दो अलग-अलग टीमें गठित कीं। डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास और सचिन पटेरिया की टीम ने नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र पांडेय के घर व ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। उनकी पत्नी भावना के नाम से चल रहे हॉस्टल पर भी लोकायुक्त टीम ने छापा मारा। बताया गया है कि जितेन्द्र कुमार पांडेय नगर निगम में करीब 31 साल से हैं। पूरे सेवाकाल में जितेंद्र पांडेय को वेतन के रूप में करीब 80 लाख रुपए मिले जबकि जांच में 4 करोड़ 59 लाख 87 हजार 491 रुपये की संपत्ति मिली है। जो कि वैध आय की तुलना में करीब 474.84 प्रतिशत ज्यादा है।

पत्नी भावना पांडेय के नाम पर दो मकान

इंदौर नगर निगम में सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र पांडेय के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड में उनकी पत्नी के नाम पर दो मकान दुकान होने की बात सामने आई है। लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच के मुताबिक पत्नी भावना पांडेय के नाम पर एक बिल्डिंग में हॉस्टल चल रही है। गजाधर नगर, चितावद के गुलमोहर का बगीचा इलाके में यह मल्टी स्टोरी बनी है। हॉस्टल भवन की लागत करीब 91.50 लाख रुपए बताई गई है। आनंद नगर एक्सटेंशन में नवलखा-चितावद इलाके में भी भावना पांडेय के नाम से एक बिल्डिंग मिली है। 40x50 फीट के इस प्लॉट पर बहुमंजिला भवन बना है जिसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपए आंकी गई है।

छापे में यह मिला

  • पत्नी भावना के नाम पर आनंद नगर में 1.20 करोड़ की लागत से बना जी+3 बहुमंजिला भवन।
  • घर का सामान: कीमत 60,23,110 रुपए
  • सोने के जेवर: कीमत 60,48,653 रुपए
  • चांदी के जेवर: कीमत 4,07,392 रुपए
  • नकदी: 2,33,020 रुपए
  • गजाधर नगर में करीब 91.50 लाख कीमत का जी+2 भवन मिला, जिसमें हॉस्टल संचालित।
  • हॉस्टल का सामान: कीमत 1,06,700 रुपए
  • बैंक बैलेंस: 7,32,616 रुपए
  • ग्राम मुंडला में कृषि भूमि 1.279 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 81,86,000 रुपए
  • ग्राम मुंडला में मुख्य मार्ग की कृषि भूमि 13500 वर्गफीट, अनुमानित कीमत 31 लाख रुपए
Updated on:
14 Aug 2026 10:44 pm
Published on:
14 Aug 2026 10:44 pm