इंदौर

मंत्री नागर चौहान से रिश्ते का दावा करने वाली महिला का यू-टर्न, एक करोड़ और बंगले की डील की भी चर्चा

Nagar Singh Chauhan Controversy: मंत्री नागर सिंह चौहान के खिलाफ गंभीर खुलासा करने वाली महिला रश्मि सिंह चौहान अपने बयान से पलटी। नई वीडियो बनाकर बोली- तनाव में बनाया था वीडियो, वह अच्छे नेता।
3 min read
• •
Updated: 31 Oct 2026, 12:26 PM IST
nagar singh chauhan controversy woman new video viral
Nagar Singh Chauhan Controversy: मंत्री पर आरोप लगाने वाली महिला बयान से पलटी (फोटो सोर्स- Nagar singh chauhan facebook/Patrika)

Nagar Singh Chauhan Controversy: मध्य प्रदेश सरकार में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री और आलीराजपुर से विधायक नागर सिंह चौहान से 20 साल रिश्ता बताने वाली रश्मि सिंह चौहान शुक्रवार को बयान से पलट गई। महिला ने सोशल मीडिया पर नया वीडियो जारी किया। इस वीडियो में मंत्री और उनकी सांसद पत्नी अनिता चौहान पर गंभीर आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि उसने तनाव में आकर पिछले वीडियो बनाया था। यही नहीं, महिला ने नागर सिंह को बहुत अच्छा और काबिल नेता भी बताया। सूत्रों के अनुसार, मंत्री और महिला के बीच डील के बाद महिला ने यह वीडियो जारी किया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है।

चौहान बहुत अच्छे और काबिल नेता- महिला का नया दवा

नई वीडियो में महिला ने दावा किया कि मंत्री पर आरोप लगाने वाला वीडियो उसने निराशा और तनाव में आकर बनाया था। अपने बयान पलटते हुए महिला बोली कि 'मेरे, नागर सिंह चौहान, उनकी पत्नी अनीता और उनके पिता से अच्छे संबंध है। मैं परेशान थी जिस कारण मैंने वो वीडियो बनाया था। हमारे बेच कुछ भी गलत नहीं है। ये वीडियो कैसे वायरल हुआ मुझे नहीं पता।' सीएम मोहन यादव को लिखे लेटर को लेकर भी महिला ने बताया कि- परेशानी में आकर मैंने मुख्यमंत्री पत्र लिखा था। मेरे और मंत्री के बीच कुछ भी ऐसा नहीं है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पुराने वीडियो को मंत्री को बदनाम करने के लिए वायरल किया जा रहा है। मंत्री नागर सिंह चौहान बहुत अच्छे और काबिल नेता है। क्षेत्र में उनकी छवि साफ और मदद करने वाले नेता की है।

एक करोड़ और बंगले में हुई डील- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, मंत्री और आरोप लगाने महिला उसके परिवार के साथ एक बड़ी डील के बाद यह नया वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक करोड़ रुपए और एक बंगले की डील होने के बाद महिला ने नया वीडियो जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, नया वीडियो जारी करने से पहले मंत्री के आवास पर महिला और नागर सिंह चौहान की मुलाकात भी चर्चा है। महिला बयानों से भले ही पलट जाए लेकिन मंत्री चौहान की मुश्किलें कम नहीं होंगी।

पहली वीडियो में लगाए थे ये आरोप

  • 18 साल की उम्र से रिश्ते में होने का किया था दावा
  • सांसद पत्नी अनिता चौहान पर प्रताड़ना और धमकी देने के लगाए थे आरोप
  • सांसद अनीता सिंह चौहान पर धमकी भरे मैसेज भेजने का आरोप
  • सासंद के व्यवहार के कारण मंत्री का तनाव में होने का किया था दावा

वीडियो से एक दिन पहले आवास पर चर्चा की खबर

पहली वीडियो वायरल होने से एक दिन पहले महिला के मंत्री के आवास पर पहुंचने और वहां परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में चर्चा होने की बात सामने आई है। चर्चा है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझने की स्थिति बनी थी, लेकिन इसके अगले दिन महिला का मंत्री पर आरोप लगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह भी दावा किया गया था कि वीडियो कुछ दिन पुराना है। हालांकि, वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और कथित बातचीत में क्या हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मंत्री और सांसद पत्नी ने बताया था राजनीतिक साजिश

मंत्री नागरसिंह चौहान ने महिला के आरोपों को राजनीति से प्रेरित और गहरी साजिश का हिस्सा बताया। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। वहीं, सांसद अनिता चौहान ने कहा कि उन्होंने संबंधित महिला के साथ कोई गलत या विवादित व्यवहार नहीं किया। सांसद के अनुसार, ऐसी कोई बात नहीं है, जैसा आरोप लगाया जा रहा है।

पहले भी चर्चा में रहा मंत्री का विवाद

नागर सिंह चौहान इससे पहले भी राजनीतिक विवादों को लेकर चर्चा में रहे हैं। पर्यावरण विभाग का प्रभार वापस लिए जाने के दौरान उनकी नाराजगी का वीडियो सामने आया था। इसके बाद भोपाल से दिल्ली तक उनकी सक्रियता राजनीतिक चर्चाओं का विषय बनी थी। कांग्रेस भी समय-समय पर मंत्री को लेकर आरोप लगाती रही है। अब महिला के वायरल वीडियो और उस पर मंत्री व सांसद की सफाई के बाद मामला फिर चर्चा में है। हालांकि, फिलहाल सामने आए आरोपों की अधिकृत पुष्टि नहीं है।

Updated on:
31 Oct 2026, 12:26 PM IST
Published on: