इंदौर

इंदौर में ‘फैंसी नंबर प्लेट’ लगाई तो खैर नहीं, आपको पता भी नहीं चलेगा, मिनटों में हो जाएगी शिकायत

Vehicle number plate: गाड़ी की नंबर प्लेट पर फैंसी डिजाइन या अस्पष्ट नंबर अब बर्दाश्त नहीं होंगे, नागरिक ट्रैफिक सारथी ऐप से शिकायत कर रहे हैं और पुलिस कार्रवाई कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Oct 05, 2026
नंबर प्लेट चेकिंग (Photo Source - Patrika)
नंबर प्लेट चेकिंग (Photo Source - Patrika)

Indore news: गाड़ी की नंबर प्लेट पर नंबर की जगह नाम, डिजाइन या ऐसे बदलाव करना जिससे नंबर साफ नजर न आए अब ऐसा करना नजरअंदाज नहीं होगा। सड़क पर ऐसी नंबर प्लेट दिखने पर नागरिक उसकी शिकायत ट्रैफिक सारथी एप के जरिए कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस वाहन की जानकारी जुटाकर कार्रवाई कर रही है। हाल ही में फैंसी नंबर प्लेट की शिकायत मिलने पर वाहन मालिक को विधिवत नंबर प्लेट लगाकर उसकी फोटो भेजने के निर्देश दिए गए।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार लोग अब केवल ट्रैफिक जाम या अवैध पार्किंग की ही शिकायत नहीं कर रहे, बल्कि वाहनों की नंबर प्लेट में किए गए बदलाव की जानकारी भी पुलिस तक पहुंचा रहे हैं। एप पर प्राप्त शिकायत में वाहन की फोटो या जानकारी मिलने से पुलिस के लिए संबंधित वाहन तक पहुंचना आसान हो रहा है।

फोटो से पुलिस तक पहुंच रही शिकायत

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सड़क पर नियम तोड़ता वाहन दिखने पर लोग ट्रैफिक सारथी एप या हेल्पलाइन पर सूचना दे सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद संबंधित टीम को कार्रवाई के लिए सूचना दी जाती है। पुलिस का फोकस ऐसी नंबर प्लेट पर भी है, जिनसे वाहन की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाती। ऐसे लोगों का डेटा तैयार किया जा रहा है।

13 महीने में आई 4347 शिकायतें

22 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2026 तक ट्रैफिक पुलिस को कुल 4,347 शिकायतें मिलीं। इनमें नगरीय इंदौर से जुड़ी 4,319 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। ट्रैफिक सारथी एप के माध्यम से अब तक 1,504 शिकायतों का निराकरण किया गया है।

नंबर प्लेट पर क्या हो रहा है…?

-नंबर को डिजाइन या स्टाइल में लिखना
-नंबर को अस्पष्ट करने वाली प्लेट लगाना
-निर्धारित स्वरूप से अलग फैंसी नंबर प्लेट लगाना
-नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं देने की स्थिति में वाहन चलाना

Updated on:
05 Oct 2026 02:44 pm
Published on:
05 Oct 2026 02:43 pm