इंदौर

भारत मेें मिला ओमिक्रॉन का सबसे तेजी से फैलने वाला स्ट्रेन, बच्चे हो रहे शिकार

बढ़ गया खतरा— ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 की दस्तक
2 min read
• •
Updated: 24 Jan 2022, 12:13 PM IST
omicrons_varint.png
ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 की दस्तक

इंदौर. मध्यप्रदेश में तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ गया है. इंदौर में तो ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट BA.2 भी सामने आ गया है. यह सबसे तेजी से फैलने वाला स्ट्रेन है. बुरी बात यह है कि ओमिक्रॉन का यह नया स्ट्रेन बच्चों को भी प्रभावित कर रहा है. इससे इंदौर में 16 लोग संक्रमित मिले हैं जिनमें 4 बच्चे शामिल हैं. तीसरी लहर जानलेवा हो चुकी है और महज 1 दिन में शहर में 4 मौतें हो गई हैं.

BA.2 स्ट्रेन को ओमिक्रॉन का सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट माना जा रहा है- इंदौर में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 की दस्तक से हर कोई चिंतित हो उठा है. इसका कारण यह है कि BA.2 स्ट्रेन को ओमिक्रॉन का सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट माना जा रहा है. BA.2 स्ट्रेन से एक—दो नहीं बल्कि 13 मरीज संक्रमित मिले हैं. 24 घंटों में इंदौर में कुल 2665 नए कोरोना संक्रमित केस मिले हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा और मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल भी संक्रमित- इधर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कैलाश विजयवर्गीय खुद ट्वीट कर ये बात बताई है. प्रदेश के रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा और मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल भी संक्रमित हो गए हैं. बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल और ग्वालियर जिला पंचायत CEO IAS आशीष तिवारी की पत्नी भी संक्रमित मिली हैं.

93 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जिन्हें वेक्सीन के दोनों डोज भी लग चुके थे- मध्यप्रदेश में तीसरी लहर का ऐसा कहर है कि राजधानी भोपाल में ही कोरोना के 2128 नए केस मिले हैं. राजधानी में 1 मरीज की मौत भी हुई है. जबलपुर में तीसरी लहर में 1 दिन में सबसे अधिक 910 केस आए हैं. जिले के गढ़ा निवासी 93 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जिन्हें वेक्सीन के दोनों डोज भी लग चुके थे. ग्वालियर में 24 घंटे में 459 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं.

Updated on:
24 Jan 2022, 12:13 PM IST
Published on: