
Indore News :मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में एक बार फिर प्याज के दामों में उछाल नजर आया है। महंगे भाव लोगों को रुला रहे हैं। बीते महीने 30 रुपए प्रति किलो बिकने वाला प्याज अब 70 रुपए तक पहुंच गया है। छोटी साइज का प्याज 45 से 50 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा है। बता दें कि, बीते साल प्याज उत्पादकों को अच्छे भाव नहीं मिले थे। इसके फलस्वरूप प्याज का उत्पादन कम हुआ है।
व्यवसायी सतीश शर्मा के अनुसार, उत्पादन कम होने के कारण प्याज महंगे दामों पर बिक रहा है। इंदौर मंडी में खासतौर पर आसपास के खंडवा, खरगोन, निमाड़ अंचल, देवास, उज्जैन के साथ छिटपुट रूप से लोकल प्याज बिकने के लिए आता है। मांग पूर्ति के लिए बड़ी मात्रा में नासिक ( महाराष्ट्र ) से प्याज की आवक होती है। लेकिन, इस बार भरपूर सीजन होने के बावजूद भी प्याज के भाव कम नहीं हो सके हैं, जिसका नतीजा ये है कि, इंदौर की कालोनियों में ठेले वाले 70 रुपए किलो के भाव तक प्याज बेच रहे हैं।
प्याज की तेजी से एक बार फिर सरकारी स्तर पर बिकवाली जरूरी हो गई है। वहीं, पत्रिका द्वारा शहर के आम लोगों से बातचीत की गई। इस दौरान एक गृहिणी रेखा शुक्ल ने बताया कि, हर बार कुछ ऐसा होता है कि, घर चलाना मुश्किल हो जाता है। कई तरह के भोजन में प्याज के बिना बघार लगाना मुश्किल बोता है। इसके अलावा, लोग इसे सलाद के तौर पर खाते हैं। कुल मिलाकर देखें तो भोजन के साथ सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए लोगों को किफायती भाव पर ह्रश्वयाज मिले।
शहर बड़ा है बड़ी मंडी में ह्रश्वयाज आता है। यहां से यह अन्य मंडियों में जाता है। कारोबारी अपना मेहनताना जोड़कर इसे बेचते हैं। फिलहाल, टी. चोइथराम सब्जी मंडी में प्याज 30 से 35 रुपए चल रहा है। निरंजनपुर सब्जी मंडी में 45 से 60 रुपए, मूसाखेड़ी-मयूर नगर में 60 से 65 रुपए किलो बिक रहा है। कॉलोनियों में प्याज बेचने वाले इसे 70 रुपए किलो बेच रहे हैं।