MP News: दोनों लड़कियां बचपन की सहेली हैं और एक साथ घर से भागी थीं, अब 10 दिन बाद लौटकर जब सच्चाई बताई तो माता-पिता के पैरों के नीचे से खिसक गई जमीन...
MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में परदेशीपुरा थाने में उस वक्त हंगामा मच गया जब 10 दिन पहले घर से भागीं दो लड़कियां वापस लौटकर थाने पहुंच गईं। थाने पहुंचने के बाद लड़कियों ने सच्चाई पुलिस को बताई तो पुलिस ने दोनों लड़कियों के परिजन को थाने बुला लिया। लेकिन जब माता-पिता को सच्चाई का पता चला तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये नहीं हो सकता। इसके बाद थाने में जमकर हंगामा हो गया और पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला।
पुलिस ने बताया कि परदेशीपुरा इलाके की रहने वाली दो लड़कियां 10 दिन पहले लापता हो गई थीं। शुक्रवार को जब दोनों वापस लौटीं तो उन्होंने बताया कि वो दोनों एक दूसरे से प्यार करती हैं और एक दूसरे के साथ ही रहना चाहती हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजन को थाने बुलाया और उन्हें हकीकत बताई तो हंगामा हो गया। परिजन अपनी अपनी लड़कियों को साथ ले जाना चाहते थे लेकिन दोनों लड़कियों ने साफ इंकार कर दिया जिससे कारण हंगामा हो गया।
यह भी पढ़ें- एमपी के बड़े मंत्री के पूर्व OSD हनीट्रैप में फंसे, 2 करोड़ की हो रही डिमांड
बताया गया है कि दोनों लड़कियां बचपन की सहेलियां हैं। दोनों के परिजन यही समझते थे कि वो दोनों अच्छी दोस्त हैं लेकिन उनके बीच के रिश्ते का पता चलते ही परिजन को ये मंजूर नहीं है और उन्होंने साफ कह दिया है कि ये नहीं हो सकता है। दोनों लड़कियों के परिजन उन्हें अलग अलग अपने साथ ले जाना चाहते थे और जब बेटियों ने मना किया तो हंगामा हो गया। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला और परिजन को समझाईश देकर वापस भेजा और इसके बाद दोनों लड़कियों को भी एक साथ भेज दिया।
यह भी पढ़ें- 'मेरे बेटे ने खाना पीना छोड़ दिया है वो गाड़ी पर घूमने के लिए रो रहा है, प्लीज चोर साहब…'