11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Honey trap: एमपी के बड़े मंत्री के पूर्व OSD हनीट्रैप में फंसे, 2 करोड़ की हो रही डिमांड

Honey trap: मंत्री तुलसीराम सिलावट के ओएसडी रहे डॉ. जीवन रजक को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर महिला कर रही दो करोड़ रूपए की डिमांड..

2 min read
Google source verification
Honey Trap

Honey trap: मध्यप्रदेश की राजधानी में भोपाल में एक बार फिर Honeytrap का मामला सामने आया है। इस बार हनीट्रैप में कोई छोटा कर्मचारी नहीं फंसा है बल्कि मध्यप्रदेश के कद्दावर मंत्री तुलसी सिलावट के पूर्व ओएसडी हनीट्रैप का शिकार हुए हैं। अफसर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर अधिकारी को फंसाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला रीवा की रहने वाली है।

हनीट्रैप में फंसे बड़े अफसर

जल संसाधन मंत्री के ओएसडी रहे डॉ. जीवन रजक वर्तमान में मंत्रालय के पीएचई विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थ हैं। जीवन रजक ने शुक्रवार को भोपाल के हबीबगंज थाने में एक महिला के खिलाफ रेप के आरोप में फंसाने की धमकी देकर 2 करोड़ रूपए की डिमांड करने की शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 7 जुलाई 2023 से महिला उन्हें धमका रही है। खुद को पत्रकार बताकर महिला सबसे पहले उनसे ऑफिस में मिली थी। अब महिला रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर जेल भिजवाने की धमकी देते हुए 2 करोड़ रूपए की डिमांड कर रही है।
यह भी पढ़ें- पिता की चिता को आग देकर लौटे सात साल के बेटे को नागिन ने 3 बार डसा, मौत

रीवा की रहने वाली है महिला

अधिकारी जीवन रजक ने पुलिस को ये भी बताया कि महिला आए दिन उसके घर पर पहुंच जाती है और शोर मचाकर कॉलोनी में बदनाम करने की धमकी देती है। पुलिस ने अधिकारी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी महिला को शुक्रवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला रीवा की रहने वाली है और अब तक कई लोगों को अपने जाल में फंसा चुकी है। रीवा में भी महिला ने 32 लोगों के खिलाफ इस तरह के केस दर्ज कराए थ जिन्हें कोर्ट ने संदिग्ध मानते हुए खात्मा करा दिया था। वह खुद को उत्तरप्रदेश के एक अखबार की रिपोर्टर बताती है।
यह भी पढ़ें- शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म, ससुराल वाले रह गए दंग