इंदौर

सुबह 8.22 बजे भाई को किया आखिरी कॉल, बोली- ‘वकील से बात करो तलाक चाहिए…’ इंदौर में मार डाला

Indore Urmila Saini Murder Case: डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट की हत्या पर लगातार खुलासे हो रहे है। आरोपी पति वारदात को अंजाम देखर घर से नए कपड़़े पहनकर निकला था।
2 min read
Jul 13, 2026
Indore Urmila Saini Murder Case: नए कपड़े पहनकर निकला था आरोपी पति (Photo Source - Patrika)
Indore Urmila Saini Murder Case: नए कपड़े पहनकर निकला था आरोपी पति (Photo Source - Patrika)

Indore crime news:मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में डाककुंज कालोनी निवासी 40 वर्षीय उर्मिला की शासकीय आवास में उसके पति अखिलेश ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार कई लोगों के बातचीत कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से जानकारी मिली है पत्नी उर्मिला की हत्या करने के बाद बेटी के स्कूल गया था।

अखिलेश ने सुबह नौ बजे ही उर्मिला की हत्या कर दी थी। इसके बाद नहाया, नए कपड़े पहने और तैयार होकर घर से निकला। अखिलेश सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचा, पर पूछताछ कर लौट आया। इसके बाद सीधे सरवटे बस स्टैंड चला गया।

भाई को किया था आखिरी कॉल

पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि वारदात से पहले उर्मिला ने सुबह करीब 8.22 बजे के बीच अपने भाई मनोज मालाकार को फोन किया था। उन्होंने कहा, आज किसी भी हालत में वकील से बात कर लो। वकील को ऑफिस भेज दो। तलाक चाहिए। मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती। परिजनों ने इसे सामान्य घरेलू विवाद समझकर गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन कुछ देर बाद हत्या की खबर मिल गई। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि वे लंबे समय से उर्मिला से कह रहे थे इस इस आदमी से अलग हो जाओ, तलाक ले लो लेकिन बच्चों के कारण वह फैसला नहीं ले पा रही थी।

बेटी को तंग करता था दामाद

उर्मिला की बेटी प्रेक्षा ने बताया, पापा ही मां को ऑफिस छोड़ने और लेने जाते थे। उनके स्कूटर पर घूमते थे। बेटी की हत्या से दुखी पिता सत्यनारायण मालाकार ने कहा, वह मूलत: खंडवा के गणेश तलाई कांकड़ के रहने वाले हैं। यहां वह बेटी पूजा और दामाद के साथ तेजाजी नगर स्थित घर पर रहते हैं। पत्नी द्वारका भी साथ है। बेटी उर्मिला को याद कर पिता रोते हुए कहने लगे कि दामाद अखिलेश ने उसे बहुत परेशान किया। जब बेटी भोपाल में पदस्थ रही तो वहां भी तंग करता था। बेटी का ट्रांसफर कुछ वर्ष पहले इंदौर हुआ तो यहां भी उसे परेशान करने लगा।

ये है पूरा मामला

बीते दिन इंदौर की डाक कुंज कॉलोनी में पति अखिलेश ने पोस्टल असिस्टेंट पत्नी उर्मिला सैनी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सुबह बच्चों के स्कूल जाने के बाद सनकी पति ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। चाकू से महिला के शरीर पर गंभीर वार किए गए हैं। घबराई बेटी ने नाना, मौसा को फोन पर जानकारी दी। परिवार मौके पर पहुंचा तब पता चला कि पति फरार है। पूरे समय परिवार विलाप करता रहा। परिवार के सदस्यों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Updated on:
13 Jul 2026 12:02 pm
Published on:
13 Jul 2026 11:53 am