इंदौर

5 trillion economy प्रधान आ​र्थिक सलाहकार ने पांच ट्रिलियन इकोनामी पर कही अहम बात

Sanjeev Sanyal Statement- संजीव सान्याल ने आशा जताई कि देश की डीजीपी अगले 3-4 माह में डबल डिजिट में आ सकती है।

less than 1 minute read
Jul 01, 2021
Principal Economic Adviser Sanjeev Sanyal 5 trillion economy

इंदौर- भारत सरकार के प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने देश की अर्थव्यवस्था के संबंध में अच्छी बात कही है। बुधवार को उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है। उन्होंने आशा व्यक्त कि अगली तिमाही तक इसमें खासा सुधार नजर आने लगेगा।

देश की अर्थव्यवस्था के बारे में संजीव सान्याल (Sanjeev Sanyal) ने ये विचार देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल आफ इकोनामिक्स में व्यक्त किए। उन्होंने यहां यह भी माना कि परंपरागत टैक्स प्रणाली में अभी भी कुछ विसंगतियां हैं. उन्होंने बताया कि इन विसंगतियों को दूर किया जा रहा है।

उन्होंने आयकर विभाग के नए पोर्टल में आ रही दिक्कतों को भी जल्द दूर किए जाने की बात कही। संजीव सान्याल ने बताया कि पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्याओं को इंफोसिस दूर करने में जुटी हुई है; पोर्टल की समस्याओं को दूर करने के संबंध में स्वयं फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण रुचि ले रही हैं।

प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल (Principal Economic Adviser ) ने आशा जताई कि देश की डीजीपी अगले 3—4 माह में डबल डिजिट में आ सकती है। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण पांच ट्रिलियन इकोनामी का लक्ष्य हासिल करने में कुछ परेशानी आई है। अगले डेढ साल में इसे हासिल किया जा सकता है।

Published on:
01 Jul 2021 09:03 am
Also Read
View All