इंदौर

रेलवे का विंटर सेफ्टी प्लान: ठंड में पटरी की दरार खोजेंगे रेल कर्मचारी, इंदौर में GPS से होगी निगरानी

Railway employee: सर्दी बढ़ने के साथ रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। कोहरे में सिग्नल की पूर्व सूचना देने वाले फॉग सेफ डिवाइस भी लोको पायलटों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 1:43 PM IST
रेलवे ट्रैक, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)
रेलवे ट्रैक, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Indore news: सर्दी बढऩे के साथ रेलवे ने पटरियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। तापमान में गिरावट से रेल पटरियों में दरार आने और वेल्ड टूटने की आशंका रहती है। ऐसे में रेलवे ने शीतकालीन संरक्षा अभियान शुरू करने की तैयारी की है। इंदौर सहित रेलवे मंडल के विभिन्न रेलखंडों में अब पटरियों की निगरानी के साथ गश्ती कर्मचारियों की लोकेशन पर भी जीपीएस के जरिए नजर रखी जाएगी। रेलवे की योजना के अनुसार रेल का तापमान निर्धारित सीमा से नीचे पहुंचते ही विशेष गश्त शुरू कर दी जाएगी। कर्मचारी रात में निर्धारित रेलखंडों पर पैदल गश्त कर पटरियों, वेल्ड और उनके बीच के अंतराल की जांच करेंगे। इस दौरान कहीं दरार, वेल्ड टूटने या अन्य असामान्यता मिलने पर तत्काल सूचना देकर सुधार कार्य कराया जाएगा।

जीपीएस से पता चलेगी कर्मचारियों की लोकेशन

गश्ती कर्मचारियों की वास्तविक लोकेशन जानने के लिए जीपीएस आधारित निगरानी व्यवस्था बनाई गई है। मंडलीय इंजीनियरिंग नियंत्रण कक्ष और मुख्यालय से गश्त पर नजर रखी जाएगी। कर्मचारियों की गश्त रिपोर्ट का वास्तविक लोकेशन से मिलान होगा। अधिकारी औचक जांच भी करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कर्मचारी निर्धारित रेलखंड पर नियमित गश्त कर रहे हैं।

आपात स्थिति के लिए भी तैयारी

पटरी में खराबी मिलने पर तत्काल सुधार के लिए रेलवे क्रॉसिंग और स्टेशनों के पास आपातकालीन सामग्री रखी जाएगी। अधिकारी रात में फुटप्लेट निरीक्षण और औचक जांच करेंगे। रेलवे का उद्देश्य ठंड के दौरान ट्रैक की संरचनात्मक सुरक्षा बनाए रखने के साथ कोहरे में ट्रेन संचालन को सुरक्षित रखना है।

कोहरे में सिग्नल की मिलेगी पूर्व सूचना

सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेन चालकों को सिग्नल और रेलवे क्रॉङ्क्षसग दिखाई देने में परेशानी होती है। इससे निपटने के लिए लोको पायलटों को फॉग सेफ डिवाइस उपलब्ध कराई जा रही है। जीपीएस आधारित यह उपकरण आगे आने वाले सिग्नल और रेलवे फाटकों की ऑडियो-विजुअल चेतावनी देगा। इसके अलावा लाइन स्टाफ को कोहरे में सुरक्षा संबंधी सावधानियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Updated on:
24 Nov 2026, 1:43 PM IST
Published on: