इंदौर

‘गेस्ट हाउस में सोनम के साथ था पूरा परिवार’, शिलॉन्ग से लौटे राजा रघुवंशी के भाई का खुलासा

Raja Raghuvanshi case update: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी के भाई ने मेघलाय से वापस आकर नए चौंका देने वाले खुलासे किए है। विपिन रघुवंशी ने दावा किया है कि सोनम फर्जी आईडी से गेस्ट हाउस में रुकी थी।
2 min read
Aug 06, 2026
raja raghuvanshi case sonam raghuvanshi used fake id for guest house brother claims
Raja Raghuvanshi case: मेघालय से वापस लौटे राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने किए चौकानें वाले खुलासे (फोटो सोर्स- Patrika)

Sonam Raghuvanshi: इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi case) मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मामले में मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी द्वारा सरेंडर करने के बाद राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी शिलॉन्ग पहुंचे थे। कोर्ट के नोटिस पर शिलॉन्ग गए राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बयान दर्ज कराने के बाद बड़ा दावा किया है। राजा के भाई के दावे के बाद सोनम का परिवार एक बार फिर शक के घेरे में आ चुका है।

फर्जी आईडी से गेस्ट हाउस में ठहरी थी सोनम

विपिन रघुवंशी (Vipin Raghuvanshi) ने दावा किया है कि शिलॉन्ग पुलिस से बातचीत के बाद उन्हें पता चला कि सोनम ने सरेंडर से पहले फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर गेस्ट हाउस लिया था। उन्होंने शिलॉन्ग पुलिस से गेस्ट हाउस के रजिस्टर, सीसीटीवी और जमा कराई गई आईडी की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। विपिन के अनुसार, सरेंडर करने से पहले सोनम रघुवंशी शिलॉन्ग के जिस गेस्ट हाउस में ठहरी थी, वहां उसका पूरा परिवार भी 4 से 5 दिन रुका हुआ था। हालांकि, सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि उस समय माता-पिता इंदौर में ही थे और यह महज एक अफवाह है।

ज्वेलरी और मंगलसूत्र पर खड़े हुए सवाल

कोर्ट में जब शिलोम जेम्स के रतलाम स्थित घर से बरामद ज्वेलरी दिखाई गई, तो विपिन ने अपनी ज्वेलरी की पहचान की। उन्होंने खुलासा किया कि जब्त ज्वेलरी में एक सोने का मंगलसूत्र और सोने की चेन राज कुशवाहा के नाम पर थी। विपिन ने सवाल उठाया कि 15-20 हजार की नौकरी करने वाला राज कुशवाहा 5-6 लाख की ज्वेलरी कैसे खरीद सकता है? यह ज्वेलरी राजा और सोनम की शादी से पहले की खरीदी हुई थी, जिससे सोनम और राज के पहले से संबंधों की आशंका गहराती है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिखे आरोपी

विपिन ने बताया कि कोर्ट रूम के बाहर उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हत्या के आरोपियों सोनम, राज कुशवाहा, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल चौहान को देखा। उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिलनी चाहिए।

हनीमून पर हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या

बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम से शादी हुई थी। 20 मई को वे हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे। 24 मई को राजा-सोनम से परिवार का संपर्क टूट गया। 27 मई से दोनों की सर्चिंग शुरू हुई और सर्चिंग के दौरान 2 जून को खाई में राजा का शव मिला। 3 जून को राजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि पेड़ काटने वाले हथियार से उनकी हत्या की गई थी। सोनम लापता थी जिसके कारण उसकी सर्चिंग जारी रही लेकिन 9 जून को सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर पुलिस को मिली। शिलांग पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसमें सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और अन्य लोगों के साथ मिलकर राजा की हत्या का खुलासा किया था। पुलिस ने सोनम सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Updated on:
06 Aug 2026 03:16 pm
Published on:
06 Aug 2026 03:15 pm