इंदौर

राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर, सोनम रघुवंशी के एक और मददगार को मिली जमानत

Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हत्याकांड के एक और आरोपी सिलोम जेम्स को कोर्ट से जमानत मिल गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2025, 3:04 PM IST
Raja Raghuvanshi murder case Silom James got bail from court
Raja Raghuvanshi murder case Silom James got bail from court (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हत्याकांड के एक और आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स की मदद से राज और विशाल ने इंदौर में एक फ्लैट लिया था, जिसमें राजा की हत्या के बाद सोनम रुकी थी। पुलिस ने सिलोम जेम्स को साक्ष्य छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसे अब जमानत मिल गई है। सिलोम जेम्स से पहले सोनम के दो मददगारों लोकेंद्र सिंह तोमर और गार्ड बलबीर अहिरवार को जमानत मिल चुकी है।

ससुराल से मिले थे गहने, लैपटॉप, पैन ड्राइव

सिलोम जेम्स को राजा रघुवंशी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। उस पर राज और सोनम के फ्लैट से एक पिस्टल, 5 लाख नकद, कपड़े और सोने की आभूषण चुराने का आरोप है। सिलोम जेम्स निवासी महालक्ष्मी नगर की निशानदेही पर शिलांग एसआइटी ने उसके रतलाम स्थित ससुराल से गहने, लैपटॉप, पैन ड्राइव व अन्य सामग्री जब्त की थी। इस मामले में दो साथी आरोपियों लोकेंद्र सिंह तोमर और बलवीर अहिरवार को पहले ही जमानत मिल चुकी है। दोनों पर अपराध से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है।

जमानत याचिका का विरोध

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में इंदौर के प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स की जमानत याचिका पर बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। यह याचिका उनके वकील एडवोकेट देवेश शर्मा ने दायर की थी। सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक तुषार चंदा ने जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया और अदालत से जेम्स को जमानत ना देने का आग्रह करते हुए एक प्रति याचिका प्रस्तुत की।

Updated on:
18 Jul 2025, 3:04 PM IST
Published on: