इंदौर

राजा रघुवंशी हत्याकांड: जमानत के बाद सबसे पहले किससे मिलेगी सोनम रघुवंशी !

raja raghuvanshi murder case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पहले ही तीन आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। अब सोनम को भी जमानत मिल गई है....
2 min read
Apr 28, 2026
raja raghuvanshi murder case
raja raghuvanshi murder case (Photo Source - Patrika)

raja raghuvanshi murder case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी शिलांग जेल में बंद थी। वहीं अब अब इस केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है, इसकी पुष्टि राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने की है। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है। अब इस केस में सभी का ध्यान इस बात पर है कि जेल से बाहर आने के बाद सोनम सबसे पहले किससे मिलेगी। हालांकि सुरक्षा कारणों को देखते हुए माना जा रहा है कि पुलिस की सुरक्षा में ही उसे बाहर लाया जा सकता है।

पहले बरी हो चुके है 3 आरोपी

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के मददगार रहे लोकेंद्र सिंह तोमर और गार्ड बलबीर अहिरवार, शिलोम जेम्स को अदालत ने जमानत दे दी थी। लेकिन अब सोनम की जमानत याचिका मंजूर करते हुए कोर्ट ने उसे भी जमानत दे दी है। बता दें कि शिलांग पुलिस ने इंदौर के प्रॉपर्टी डीलर लोकेंद्र सिंह तोमर और उनके चौकीदारी बलवीर और शिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया था।

इन पर सोनम रघुवंशी को छिपाने और उसके सामान को ठिकाने लगाने मदद करने का आरोप लगा था। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने लोकेंद्र और बलवीर ,शिलोम जेम्स को जमानत पर छोड़ दिया था। अब मामले में दोनों को बरी कर दिया गया है। लंबे समय तक चली जांच के बाद कोर्ट के इस फैसले के बाद दोनों ने चैन की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को लोकेंद्र और बलवीर के खिलाफ कोई भी पुख्ता सबूत नहीं मिले थे, जिस कारण पुलिस ने चार्जशीट से उनका नाम भी हटा दिया है।

किससे करेगी मुलाकात !

बता दें कि सोनम-राजा की शादी को एक साल पूरे होने वाले है। इस केस में शुरु से ही देखा जा रहा है कि सोनम का भाई गोविंद लगातार सोनम की जमानत के लिए प्रयास कर रहा था। एक साल पूरा होने से पहले ही सोनम को जमानत मिलना सभी के लिए बेहद शॉकिंग है। वहीं दूसरी ओर राजा रघुवंशी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे राजा के परिवार वालों के लिए सोनम रघुवंशी को जमानत मिलना एक बड़े झटका जैसा है। अब माना जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद सोनम अपने भाई और परिजनों से मुलाकात कर सकती है।

राजा की हत्या की है आरोपी

इंदौर सहित देश में सबसे चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड ने सभी को हिला कर रख दिया था। बता दें कि राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई 2025 को हुई थी। सोनम रघुवंशी और राजा 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे, जहां 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए।

10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा था।

Updated on:
28 Apr 2026 04:43 pm
Published on:
28 Apr 2026 04:42 pm