
Naman Meena Death Indore: ब्रेन हेमरेज के कारण भाजपा नेता के बेटे नमन का निधन (फोटो सोर्स- Naman Meena Facebook)
BJP leader son naman meena death: मध्य प्रदेश के इंदौर से दुखद खबर सामने आ रही है। भाजपा नेता नंदी मीणा (BJP Leader Nandi Meena) के घर उस समय मातम छा गया जब उनके 25 वर्षीय बेटे नमन का ब्रेन हेमरेज होने से निधन हो गया। नमन सोशल मीडिया का चर्चित चेहरा भी था जिसके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स थे। पांच दिन पहले अचानक सिर में दर्द हुआ तो पिता अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच कराई तो सिर की एक नस ब्लॉक होने की बात सामने आई, इलाज चल रहा था और इस बीच अटैक आ गया।
कम उम्र के युवाओं को हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज होने का मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में इंदौर में ऐसी घटना हुई जिसने सबको सकते में डालकर और एक सबक दे दिया। सिर दर्द जैसी तकलीफ को भी हलके में नहीं लिया जाना चाहिए चाहे उम्र कम क्यों न हो। दो दिन पहले भाजपा नेता नंदी मीणा के बेटे नमन का निधन हो गया जो कि सोशल मीडिया का इंदौर से बड़ा चेहरा था। बहुत कम लोग है जिनके फॉलोअर्स की संख्या 25 लाख है।
नमन का मंगलवार को सिर दर्द हुआ। उसने सामान्य दर्द समझा और भूखे होने की वजह से एसिडिटी-गैस को दर्द का कारण मानकर दवा ले ली। इसके बावजूद जब दर्द कम नहीं हुआ तो पिता उसे स्पेशलिस्ट के पास लेकर पहुंचे। जांच के दौरान ये सामने आया कि सिर की एक नस में ब्लॉकेज है। उस पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दिया गया जिसमें दस बोतल ब्लड चढ़ाया गया। ऑपरेशन के बाद नमन अच्छा भी महसूस कर रहा था, लेकिन शनिवार को अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया।
नमन के निधन की खबर पर फॉलोअर्स को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब पिता ने अंतिम यात्रा की पोस्ट डाली तो उन्हें बड़ा झटका लगा। दाहसंस्कार में बड़ी संख्या में अपने चहेते को अंतिम विदाई देने सोशल मीडिया के दोस्त पहुंचे। श्रद्धांजलि देने आने वाले युवाओं की संख्या को देखते हुए आज शाम 5 से 6.30 के बीच रॉबर्ट चौराहे के पास महक वाटिका में होने वाली शौक बैठक में अलग से व्यवस्था जुटाई गई।
Updated on:
21 Sept 2026 12:58 pm
Published on:
21 Sept 2026 12:56 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
