21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सागर में नइया डार दई…’ सुनील लोधी के भजनों से गूंजेगा इंदौर शहर, 3 अक्टूबर को होगा भजन महोत्सव

Sunil Lodhi: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत 3 अक्टूबर को बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में भजन महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें गायक सुनील लोधी प्रस्तुति देंगे।
2 min read
Google source verification
सुनील लोधी (Photo Source - Patrika)

सुनील लोधी (Photo Source - Patrika)

Indore news: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत 3 अक्टूबर को बास्केटबॉल कॉम्पलेक्स में भजन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में फिल्म हनुमान अंश से चर्चा में आए भजन गायक सुनील लोधी प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में हनुमान भक्ति और नीम करौली बाबा की भक्ति से जुड़े भजनों की प्रस्तुति होगी। सुनील लोधी को उनके भजनों के कारण 'सागर के हनुमान' के नाम से भी जाना जाता है। उनके भजन 'सागर में नइया डार दई' सोशल मीडिया पर चर्चित रहे हैं।

सुनील का किया जाएगा सम्मान

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भक्ति और संस्कारों से जोडऩा है। आयोजन के दौरान समाजसेवी नीना देवी अग्रवाल की स्मृति में कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजन समिति के संरक्षक विनोद अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल, पवन सिंघानिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी दी। महानगर संगठन के संस्थापक अमिताभ स्वाति सिंघल, दिलीप कविता गर्ग और समन्वयक बिंदु विनोद अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। अग्रसेन जयंती पर इन्दौर शहर में होने वाले सबसे बड़े कार्यक्रम के इन्ट्री पास सभी अग्र बंधु एवं श्रीराम भक्त 24 अक्टूबर से अग्रवाल समाज नवनिर्माण समिति, समग्र अग्रवाल समाज जिला इन्दौर में फॉर्म स्थलों पर से प्राप्त कर सकते हैं।

सीएम ने दी थी 1 लाख सम्मान निधि

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों पहले ही बुंदेली गीत से लोकप्रिय हुए सागर के युवा गायक सुनील लोधी सीएम डॉ. मोहन यादव से अपने परिवार के साथ मुलाकात की थी। सीएम मोहन यादव ने सुनील लोधी से मुलाकात कर उनकी प्रतिभा की सराहना की और सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान दृष्टिबाधित सुनील को सरकार की ओर से एक लाख रुपए की सम्मान निधि देने के लिए भी कहा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रदेश के श्रेष्ठ और उभरते कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कलाकारों की प्रतिभा को मंच देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। सीएम ने सुनील लोधी की आंखों की रोशनी वापस लाने के लिए आवश्यक सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने सुनील के साथ आए उनके माता-पिता का भी सम्मान किया।