इंदौर

इंदौर में जर्जर मकान तोड़ते वक्त दीवार गिरी, 4 महिलाओं की मौत

Sanwer Wall Collapse: सांवेर क्षेत्र में जर्जर मकान तोड़ते वक्त दूसरे मकान की दीवार गिरी, काम कर रही 4 महिलाओं की मौत, 5 अन्य घायल।
2 min read
Sep 16, 2026
indore sanwer wall collapse
sanwer wall collapse four women death, जर्जर मकान व घटनास्थल पर लोगों की भीड़ (Source-Patrika)

Indore Sanwer Wall Collapse: मध्यप्रदेश के इंदौर के सांवेर क्षेत्र में एक जर्जर मकान तोड़ते वक्त दूसरे मकान की दीवार गिरने से चार महिलाओं की मौत हो गई है। इस हादसे में पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जर्जर मकान को तोड़ा जा रहा था तभी पास में स्थित दूसरे मकान की दीवार भरभराकर काम कर रहे लोगों पर आ गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया।

दीवार गिरने से हादसा

जानकारी के मुताबिक सांवेर के टशन चौराहे पर स्थित एक मकान जर्जर हालत में था, इस मकान का छज्जा करीब एक महीने पहले गिर चुका था। जिसके बाद स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर नगर परिषद ने मकान मालिक को मकान खाली कराने का नोटिस दिया गया था। बुधवार को इसी जर्जर मकान को तोड़ने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान पास ही स्थित दूसरे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस मकान की दीवार गिरी है वो भी जर्जर हालत मे है। लोगों के मुताबिक दीवार गिरने के कारण 9 लोग दब गए।

पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

हादसा होते सांवेर में हड़कंप मच गया, लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे में चार महिलाओं की मौत गई है जबकि 5 अन्य घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों के नाम

1. रीना पति लखन, उम्र 30 साल, निवासी संत रविदास मोहल्ला वार्ड नंबर 15 सांवेर।
2. सीमा बाई पति भेरूलाल, उम्र 33 साल, निवासी सदर ।
3. चंदा बाई पति राहुल सुनवाया, उम्र 30 साल, निवासी सदर ।
4. सुशीला बाई पति रमेश चंद्र, उम्र 50 साल, निवासी कायस्थ खेड़ी कांकड़ ।

घायल जो रेफर हुए

1. मंजू बाई पति सुनील सोलंकी, उम्र 30 साल, निवासी संत रविदास मोहल्ला वार्ड नंबर 15 सांवेर।
2. सुंदर बाई पति मायाराम सुनवानिया, उम्र 45 साल, निवासी सदर।
3. सुनील पिता प्रताप, उम्र 25 साल, निवासी कुक्षी।
4. दिलीप पिता अमर सिंह, उम्र 26 साल, निवासी कुक्षी।

इनके अवावा संतोषी बाई पति मनोज, उम्र 30 साल, निवासी संत रविदास मोहल्ला वार्ड नंबर 15 सांवेर, भी हादसे में घायल हुई हैं जो सीएचसी सांवेर में एडमिट हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Updated on:
16 Sept 2026 08:00 pm
Published on:
16 Sept 2026 07:22 pm