इंदौर

सोनम रघुवंशी मायके छोड़ गई थी लाखों के गहने, परिवार ने वापस लौटाए

Sonam Raghuvanshi : सोनम को राजा के परिजनों ने मंगलसूत्र, रानी हार, मांग टीका, चूड़ियां सहित लाखों के जेवरात दिए थे। हालांकि इन गहनों को सोनम के परिवार ने वापस लौटा दिए है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2025, 10:23 AM IST
Raja Raghuvanshi murder case Silom James got bail from court
Raja Raghuvanshi murder case Silom James got bail from court (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Sonam Raghuvanshi: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच राजा को शादी में मिले महंगे गिफ्ट की जानकारी सामने आई है। सोनम रघुवंशी के परिवार ने राजा को महंगी कार और कैस गिफ्ट किया था। वहीं सोनम को भी राजा के परिजनों ने मंगलसूत्र, रानी हार, मांग टीका, चूड़ियां सहित लाखों के जेवरात दिए थे। हालांकि इन गहनों को सोनम के परिवार ने वापस लौटा दिए है। राजा की पत्नी सोनम इस समय शिलांग की जेल में कैद है।

हमने बेटी को दान दिया था…

बता दें कि, सोनम के भाई ने राजा(Raja raghuwanshi murder) के परिवार द्वारा दिए सभी गहने उन्हें पुलिस की मौजूदगी में लौटा दिए है। सोनम के परिजनों ने राजा को शादी में महंगी कार और कैस दिए थे, जिसे उन्होंने वापस नहीं मांगा। सोनम के पिता का कहना है कि, हमने बेटी को दान दिया था। हम ये वापस नहीं ले सकते। जानकारी के मुताबिक, शादी में मिले गहनों में से सोनम सिर्फ मंगलसूत्र और अंगूठी ही अपने साथ लेकर गई थी। बाकि गहने उसने मायके में ही छोड़ दिए थे।

सोनम के पास मिला दो मंगलसूत्र

पुलिस को जांच में दो मंगलसूत्र मिले। इसमे से एक मंगलसूत्र राजा के परिवार ने सोनम को दिया था। पहला मंगलसूत्र एसआइटी को शिलांग स्थित होम स्टे से मिला था। रतलाम से जब्त गहनों में दो मंगलसूत्र मिलने की बात सामने आई। रघुवंशी परिवार के दिए गहनों के अलावा एक और मंगलसूत्र मिलने से इस केस को नया मोड़ दे दिया। जो दूसरा मंगलसूत्र मिला है, उसे सोनम और उसके कथित प्रेमी राज का बताया जा रहा है। परिवार को संदेह है कि कहीं हत्याकांड के बाद दोनों ने शादी तो नहीं कर ली।

Updated on:
13 Jul 2025, 10:23 AM IST
Published on: