इंदौर

‘विटामिन B12’ की कमी को दूर कर देंगी खाने वाली ये 6 चीजें

Health news: डॉक्टर्स के मुताबिक, मरीजों की ब्लड जांच में 15 से 20 फीसदी में विटामिन बी 12 और डी का स्तर सामान्य या इससे कम पाया गया...

2 min read
Feb 09, 2026
Vitamin B12 deficiency प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- freepik)

Health news: इंदौर शहर के एमवायएच अस्पताल में एक माह से घुटनों और कमर दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टर्स के अनुसार, कई मरीजों में विटामिन बी 12 और विटामिन डी की कमी है। बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और धूप की कमी इन समस्याओं का प्रमुख कारण है। ठंड के बाद ऐसे मरीजों की संख्या अचानक बढ़ी है।

यह परेशानी अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा और कामकाजी वर्ग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। मरीज इलाज के साथ फिजियोथैरेपी विभाग में भी पहुंच रहे हैं, जहां खानपान बदलने संबंधी सुझाव भी दिए जा रहे है।

ये भी पढ़ें

Mahakal: 15 फरवरी को मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे पट, 16 को दिन में होगी ‘भस्म आरती’

बढ़ जाती दर्द और थकान

एमवायएच के ऑर्थोपेडिक और मेडिसिन विभाग में पहुंच रहे मरीजों को घुटनों के दर्द, कमर में जकड़न, चलने-फिरने में तकलीफ और हाथ-पैरों में झनझनाहट समस्या है। डॉक्टर्स के मुताबिक, मरीजों की ब्लड जांच में 15 से 20 फीसदी में विटामिन बी 12 और डी का स्तर सामान्य या इससे कम पाया गया। विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर होती है, जबकि विटामिन बी 12 की कमी नसों और मांसपेशियों पर असर डालती है, जिससे दर्द और थकान बढ़ जाती है।

एमवायएच मेडिसिन विभाग के डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि जीवनशैली इस समस्या को और गंभीर बना रही है। फास्ट फूड, प्रोसेस्ड भोजन और अनियमित दिनचर्या से जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। कई लोग धूप में पर्याप्त समय नहीं बिता रहे हैं। इससे विटामिन डी कम हो रहा है। भोजन में विटामिन बी 12 के स्रोत शामिल करना जरूरी है।

फिजियोथैरेपी बन रही मददगार

फिजियोथैरेपी विभाग के अरुण पाटीदार ने बताया कि मरीजों को इलाज के साथ डॉक्टर्स फिजियोथैरेपी के लिए भी भेजते हैं। थैरेपी से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, जोड़ों की जकड़न कम होती है और दर्द में राहत मिलती है।

विटामिन बी 12 की कमी दूर करने के लिए खाएं ये चीजें

  • दूध, दही, पनीर और छाछ जैसे डेयरी उत्पादों का सेवन करें।
  • फोर्टिफाइड अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियों को आहार में शामिल करें।
  • डॉक्टर की सलाह से विटामिन बी 12 सप्लीमेंट ले सकते हैं।
  • नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर विटामिन के स्तर की जानकारी रखें।

विटामिन डी की कमी दूर करने के तरीके

  • रोजाना सुबह 20 से 30 मिनट धूप में बिताएं।
  • दूध और दूध से बने उत्पादों का सेवन करें।
  • हल्का-फुल्का व्यायाम और योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

घुटनों व कमर दर्द के मरीज पूरे साल थैरेपी के लिए आते हैं, लेकिन एक माह से इनकी संख्या 10 से 15 फीसदी बढ़ी है। इनमें ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्हें विटामिन बी 12 या विटामिन डी की कमी है। ठंड में पर्याप्त धूप न मिलना या अनियमित दिनचर्या इसका प्रमुख कारण है। थैरेपी के साथ जीवनशैली में सुधार, संतुलित आहार, सुबह की धूप व व्यायाम के बारे में बता रहे हैं। डॉ. मनीष गोयल, प्रभारी, फिजियोथैरेपी विभाग

ये भी पढ़ें

होली से पहले ‘स्पेशल ट्रेनों’ का हो गया ऐलान, चेक करें रूट और टाइमिंग

Published on:
09 Feb 2026 04:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर