इंदौर

‘बस देरी से क्यों आई’ पूछना पड़ा जान पर भारी, ट्रेवल्स स्टाफ ने यात्रियों की कर दी पिटाई, Video

- 'बस देरी से क्यों आई' पूछना पड़ा भारी - ट्रेवल्स स्टाफ ने यात्रियों को पीटा - सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो - मामले की जांच में जुटी पुलिस
1 minute read
• •
Updated: 30 May 2024, 3:27 PM IST
Travel staff

मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में यात्रियों द्वारा ट्रेवल्स संचालक ( Travel Operators ) से बस के देर से आने का कारण पूछना भारी पड़ गया। यात्रियों के सवाल से खफा हुए ट्रेवल्स स्टाफ ( Travel staff ) ने सवारियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

बता दें कि, मारपीट का ये मामला इंदौर के गंगवाल बस स्टैंड है, जहां से रात के समय ट्रेवल्स स्टाफ द्वारा यात्रियों से मारपीट की खबरें सामने आना आम सी बात हो गई है। कई बार ऐसा हुआ कि बाहर से आने वाले लोगों से हुआ विवाद थाने तक नहीं पहुंच पाता, लेकिन बीती रात जब एक सवारी ने श्रीनाथ ट्रेवल्स स्टाफ से बस देरी से आने का कारण पूछा तो स्टाफ सवारी पर इतना नाराज हुआ कि उसने सवारी से बदतमीजी शुरु कर दी। सवारी ने जब उनके अपशब्दों का विरोध किया तो स्टाफ द्वारा उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। मारपीट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मारपीट के दौरान महिला गंभीर घायल

इस बीच बात इतनी बढ़ गई कि ट्रेवल फर्म के स्टाफ ने सवारी के साथ मारपीट शुरु कर दी। इस मारपीट के बीच एक महिला के सिर में चोट लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद छतरीपुरा थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर सभी सवारियों की तलाश भी शुरु कर दी है, ताकि घटनाक्रम के बारे में शुरुआत से पता लगाया जा सके।

Updated on:
30 May 2024, 3:27 PM IST
Published on: