24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhojshala ASI Survey: खुदाई के साथ जमीन उगल रही गहरे राज, GPR रिपोर्ट तैयार, होगा बड़ा खुलासा

Bhojshala ASI Survey: सर्वें के 70वें दिन एएसआई के 9 अधिकारियों की टीम के साथ 39 मजदूर परिसर में सर्वे कार्य करने पहुंचे हैं। आज का काम पूरा कर साम 5 बजे बाहर आएगी टीम।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 30 May 2024, 12:53 PM IST

Bhojshala ASI Survey

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला ( bhojshala temple ) वर्सेस कमाल मौला मस्जिद ( kamal maula masjid ) परिसर का आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ( ASI ) द्वारा सर्वे किया जा रहा है। सर्वें के 70वें दिन एएसआई के 9 अधिकारियों की टीम के साथ 39 मजदूर परिसर में सर्वे कार्य करने पहुंचे हैं। पुलिस के त्रिस्तरीय सुरक्षा इंतजाम के बीच इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या मोबाइल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। बता दें कि रोजाना की तरह आज भी एएसआई टीम शाम 5 बजे तक सर्वे कार्य पूरा कर भोजशाला परिसर से बाहर आ जाएगी।

बता दें कि, एक दिन पहले यानी बुधवार को भोजशाला परिसर के उत्तरी भाग में मिट्टी हटाने का काम चलाया गया था। गर्भ गृह में फोटोग्राफी के साथ साथ वीडियोग्राफी की गई है। दोनों ही पक्षों का दावा है कि कल जीपीआर टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। वहीं दोपहर बाद जीपीआर से भोजशाला के गेट के बाहरी हिस्सों की तरफ सर्चिंग कार्य किया गया।

यह भी पढ़ें- Bhojshala ASI Survey: खुदाई में निकले खास बनावट के स्तंभों के 3 टुकड़े, हैदराबाद की टीम लेने वाली है बड़ा फैसला

हिंदू-मुस्लिम पक्ष के दावे

हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा की ओर से ये दावा किया गया है कि बुधवार को चले सर्वे कार्य के दौरान उत्तरी भाग में जमीन के नीचे से स्तंभों की बनावट जैसे कुछ अवशेष भी प्राप्त हुए हैं। जिन पर आकृतियां बनी हुई है। फिलहाल, आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया की टीम ने उन्हें सुरक्षित कर गहन परीक्षण के लिए लैब पहुंचा दिया है। वहीं, मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद का कहना है कि उत्तरी भाग में लेबलिंग के नाम पर खुदाई हुई, बाकी ट्रेंच बंद थी। फोटोग्राफी के साथ साथ वीडियोग्राफी की गई, लेकिन कोई नया सब्जेक्ट नहीं मिला है।