इंदौर

Indore news: ‘छोड़कर मत जाओ न…’, 15 दिन में उजड़ गया परिवार, पहले पिता, अब बेटे की मौत

Road accident: घर में 15 दिन के अंदर दो मौतों ने परिवार को तोड़ दिया है। रविवार को सांत्वना देने के लिए लोग घर पर पहुंच रहे है।
2 min read
Aug 02, 2026
Road accident: एक ही परिवार के दो लोगों की मौत (Photo Source - AI & Patrika)
Road accident: एक ही परिवार के दो लोगों की मौत (Photo Source - AI & Patrika)

Indore news: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बीते दिन शाम को भीषण हादसे ने दो घरों में कोहराम मचा दिया। 15 दिन के अंदर घर में हई दो मौतों ने परिवार को बुरी तरह से तोड़ दिया है। मृतक भदर सिंह अपने पीछे तीन छोटी बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार अभी 15 दिन पहले ही उनके पिता के निधन के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि यह हादसा हो गया। एक के बाद एक हुई दो मौतों से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि डंपर चालक की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया तो सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये है मामला

बीते दिन देर शाम राऊ थाना क्षेत्र के पुलक सिटी रोड पर भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर घायल हो गया। तीनों मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क पर खड़े डंपर के पीछे जा घुसी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है। रविवार को भी आगे की जांच की जा रही है।

राऊ थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया, हादसा शनिवार रात करीब 8.30 बजे हुआ। मृतकों की पहचान भदर सिंह (40) पिता वीर सिंह मंडलोई और दीपक (16) पिता जयराम जामोद के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से कुक्षी (जिला धार) के निवासी थे और वर्तमान में बालाजी चौक, सिलिकॉन सिटी में रहकर मजदूरी करते थे। हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार राम सिंह (19) पिता रतन मंडलोई, निवासी गंधवानी गंभीर घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजस्थान पासिंग डंपर सड़क पर लापरवाहीपूर्वक खड़ा था। अंधेरे के कारण बाइक सवार उसे समय पर नहीं देख सके।

15 दिन पहले पिता का निधन

परिवार की जानकारी के मुताबिक ग्राम सरपंच धन सिंह सोलंकी ने बताया, मृतक भदर सिंह अपने पीछे तीन छोटी बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। भदर सिंह के घर में 15 दिन पहले पापा की मौत हो गई थी। जिसके लिए परिवार एकत्रित हुआ था। अभी तक पिता की मौत के शोक से लोग निकल नहीं पाए थे कि बेटा भी दुनिया छोड़कर चला गया। परिवार का कहना है कि भदर के चार बच्चे है। पापा को इस हालत में देखकर बच्चे बार-बार यही कह रहे है कि पापा उठ क्यों नहीं रहे हैं…छोड़कर मत जाओ। सबका यही कहना है कि अब इनका पालन-पोषण कैसे होगा अब। पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यदि डंपर चालक की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया तो सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
02 Aug 2026 12:35 pm
Published on:
02 Aug 2026 12:35 pm