इंदौर

इंदौर में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, वॉटर कैनन से भी नहीं रुके सैकड़ों कार्यकर्ता

MP Youth Congress - यूथ कांग्रेस ने निकाली रैली, कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे युवा कार्यकर्ता

less than 1 minute read
Dec 08, 2025
इंदौर में युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल

MP Congress- एमपी के इंदौर में सोमवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। मेट्रो प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेसी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और घेराव कर दिया। पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया इसके बावजूद कई कार्यकर्ता आगे बढ़ गए। यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सतर्क थे। कलेक्ट्रेट परिसर में कई थानों की फोर्स बुला ली गई थी। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ अधिकांश वरिष्ठ अधिकारी भी यहां मौजूद रहे।

इंदौर में मेट्रो प्रारंभ हो चुकी है पर प्रोजेक्ट अभी पूरा नहीं हुआ है। इसमें भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। मेट्रो प्रोेजेक्ट में अनियमितता और लगातार बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें

एमपी में मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच सीएम का बड़ा फैसला, मंत्रियों को किया तलब, मची हलचल

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेट्रो प्रोजेक्ट में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी असंतोष जताया। युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इनपर लगाम लगाने में सरकार विफल रही है।

काफी देर तक चलती रही तनातनी

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस, प्रशासन अलर्ट था। कलेक्ट्रेट के बाहर जबर्दस्त बैरिकेडिंग कर दी गई थी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया था। युवक कांग्रेस की रैली पास आते ही पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे तनाव की स्थिति बन गई। कार्यकर्ता रोड पर ही धरना देकर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के अंदर जाने की कोशिश की। तब पुलिस ने वॉटर कैनन का उपयोग किया। पानी की तेज बौछारों के बीच भी कई कार्यकर्ता आगे बढ़ते गए। पुलिस और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक तनातनी चलती रही।

ये भी पढ़ें

जिस परिवार में बेटी ब्याही, बेटे के लिए वहीं से बहू भी ला रहे सीएम मोहन यादव

Updated on:
08 Dec 2025 03:37 pm
Published on:
08 Dec 2025 03:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर