उद्योग जगत

SBI में होने वाली है हायरिंग, 2000 लोगों को मिल सकती है 25000 सैलेरी वाली जॉब

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( State Bank of India ) ने किया हायरिंग करने का ऐलान 2000 लोगों को मिल सकती है नौकरी सेल्स और कॉलसेंटर में होगा जॉब ( Jobs In Sales And Call Centre )  का मौका

2 min read
Jul 01, 2020
jobs in SBI

नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा सरकारी बेंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( State Bank of India ) ने हायरिंग करने का ऐलान किया है। SBI ने अगले 6 महीनों में 2000 पदों पर नौकरी देने का ऐलान किया है।

दरअसल बैंक के जानकारों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में अच्छी ग्रोथ और बिजनेस बढ़ाने के लिए बैंक ने ( Jobs In SBI ) ये फैसला किया है। इन इलाकों में बिजनेस बढ़ाने ( Business Growth ) के इरादे से SBI ग्रुप ने अगले 6 महीनों में 2000 जूनियर से मिडिल लेवल तक के एग्जिक्युटिव्स की हायरिंग ( HIRING STARTED ) करने का फैसला किया है ।

सेल्स ( Sales ) और कॉल सेंटर ( Call Centre ) में होंगी भर्तियां ( jobs ) - कंपनी के क्रेडिट कार्ड ( Credit Card ) बिजनेस को बढ़ाने ( Increase Business ) के उद्देश्य से सेल्स ( Sales ) और कॉल सेंटर ( Call Centre ) में भर्तियां की जाएंगी । इसके अलावा बताया जा रहा है कि इस काम के लिए ग्रामीण और एग्रीकल्चर क्षेत्र ( Agriculture Area ) के अनुभवी लोगों को नौकरी दी जाएंगी। यही वजह है कि कॉल सेंटर और सेल्स में करीब 1500 लोगों नौकरी देने का टार्गेट है।

कितनी होगी सैलेरी ( PAYSCALE ) - जूनियर लेवल ( junior level jobs in SBI ) पर होने वाली इन हायरिंग्स में नौकरी पाने वालों को 15 हजार से लेकर 25 हजार तक की सैलरी ( Salary in SBI ) दी जाएगी। आपको मालूम हो कि पिछले साल भी बैंक ने सर्विस क्वालिटी इंप्रूव करने के लिए 2000 ऑफिसर और करीब 8000 क्लर्क की भर्ती की थी।

Published on:
01 Jul 2020 01:31 pm
Also Read
View All