1 अप्रैल 2020 से लागू होगा ये नियम- CBDT ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि ये नियम 1 अप्रैल 2020 से लागू हो जाएगा और वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए ये मान्य होगा । ये छूट उन कंपनियों के शेयर की खरीद पर दी गई है, जिसके निदेशक मंडल को केंद्र सरकार के आवेदन पर ट्रिब्यूनल ने निलंबित कर दिया हो और सरकार द्वारा दिये गए नए निदेशक मंडल के प्लान को ट्रिब्यूनल की तरफ से मंजूरी मिल चुकी हो।