मार्च 2020 के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली एनसीआर समेत 7 शहारों में 6.44 लाख अनसोल्ड प्रोपर्टी करीब 6.44 लाख अनसोल्ड प्रोपर्टी 78 हजार घर बिकने को तैयार, कीमत है करीब 66 हजार करोड़
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर ( Delhi NCR ) समेत देश के 7 बड़े शहरों में करीब 78 हजार बिकने को पूरी तरह से तैयार है। उनमें किसी काम की कोई जरुरत नहीं है। जबकि कोरोना वायरस लाॅकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) की वजह से बिक नहीं पा रहे हैं। ऐसे में अब बिल्डर अच्छा खासा डिस्काउंट देकर बेचने की तैयारी कर रही है। इन मकानों की कीमत करीब 66 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह पूरी जानकारी एनरॉक रिसर्च फर्म की ओर से दी गई है।
78 हजार प्रॉपर्टी पूरी तरह से तैयार
एनरॉक की रिपोर्ट के अनुसार देश में बीते एक महीने से लॉकडाउन है और इस दौरान प्रॉपर्टी के बारे में ज्यादा पूछताछ हुई है। रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली एनसीआर समेत देश के 7 शहरों में 6.44 लाख अनसोल्ड प्रॉपर्टी हैं। जिनमें से 12 फीसदी यानी 78000 घर ऐसे हैं जो पूरी तरह से बनकर तैयार हैं। जिनकी कुल करीब 65,950 करोड़ रुपए बताई जा रही है। एनरॉक के चेयरमैन चेयरमैन अनुज पुरी के अनुसार मुंबई में ही 35,200 घर पूरी तरह से तैयार है। वहीं दिल्ली एनसीआर में 15,600 मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। जिनकी कीमत 10,720 करोड़ बताई जा रही है। बेंगलुरु में 10 हजार, चेन्नई में 9,400, कोलकाता में 5,300 और हैदराबाद में 2,400 घर पूरी तरह से बनकर तैयार हो गए हैं।
बिल्डर डिस्काउंट देने को तैयार
वहीं दूसरी ओर कई छोटे बिल्डर्स की ओर से डिस्काउंट देने की भी तैयारी चल रही है। इसके विपरीत जो बड़े और आर्थिक रूप से मजबूत बिल्डर हैं, वो अभी डिस्काउंट देने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में देश कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन है। जिसकी वजह से लोगों की नौकरियां और वेतन दोनों संकट के दौर से गुजर रही है। ऐसे में लोगों की पहली प्राथमिकता ऐसे सामान खरीदने की है जो उनके रोजमर्रा और जीवन से जुड़ी हैं। डिस्काउंट मिलने के बाद भी लोगों ने मौजूदा समय में प्रॉपर्टी से दूरी बनाई हुई है।