उद्योग जगत

पाकिस्तान को तो भारत के हाथों मिली करारी हार, लेकिन इनके बच गए 137 करोड़ रुपए

भारत-पाकिस्तान मैच ने इनके बचाए 137 करोड़ भारत-पाकिस्तान मैच पर विज्ञापन की भरमार 2.5 लाख रुपए प्रति सेकेंड का गेम

2 min read

नई दिल्ली। टीम इंडिया ने लगातार सांतवी बार वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को शिकस्त देकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि मैच के दौरान दो बार बारिश ने खलल जरुर डाली, लेकिन विराट और उनके धुरंधरों का कुछ नही बिगाड़ पाई। हां ये बात जरुर है बारिश ने पाकिस्तान को थोड़ी देर के लिए राहत लेने का मौका जरुर बना दिया। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर यही बारिश थोड़ी देर और होती तो मैच का प्रसारण करने वाली कंपनी स्टार स्पोर्ट्स को एक दो करोड़ नही बल्कि पूरे 137.5 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ सकता था।

भारत-पाक मैच पर दांव

अगर भारत-पाकिस्तान का मैच बारिश के कौरण धुल जाता तो मैच के दौरान विज्ञापन करने वाली बड़ी कंपनियां जैसे कोका-कोला, उबर, वन प्लस, एमआरएफ टायर्स जैसी कंपनियों के विज्ञापन भी दांव पर लग जाते। आपको बता दें कि इन कंपनियों के विज्ञापन के कुल हिस्से का 50 फीसदी रकम केवल भारत-पाकिस्तान के मैच पर ही लगा हुआ था। स्टार स्पोर्ट्स को मिलने वाली कुल विज्ञापन में इन कंपनियों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है।

5500 सेंकेड का खेल

स्टार स्पोर्ट्स ने मैच के दौरान दिखाए जाने विज्ञापनों के लिए 5500 सेकेंड का स्लाट कंपनियों को दे रखा था जिसमें उनके विज्ञापन दिखाए जाते हैं। अगर भारत-पाकिस्तान के मैच में बारिश रुकावट तो इन कंपनियों को तो सबसे बड़ा नुकसान होता।

2.5 लाख रुपए प्रति सेकेंड का गेम

यूं तो भारत पाकिस्तान के मैच के लिए दर्शकों को भारी भीड़ स्टेडियम में उमरती है। तो वहीं इन दोनों देश के मैच में विज्ञापन के रेट भी कई गुना बढ़ जाते हैं। आमतौर पर दूसरे मैच में विज्ञापन के रेट 1.60 लाख से 1.80 लाख रुपए के होते हैं। लेकिन भारत-पाकिस्तान के मैच में यह बढ़कर 2.5 लाख रुपए प्रति सेंकेड का हो जाता है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
17 Jun 2019 07:26 am
Published on:
15 Jun 2019 02:01 pm
Also Read
View All