आपको बता दें कि जेट एयरवेज और इसकी ग्रुप कंपनियों के बीच इन लेनदेनों की जांच सिर्फ इनकम टैक्स के अधिकारियों के द्वरारा ही नहीं की जा रही है बल्कि इस मामले में और भी कई अधिकारी जुड़े हुए हैैं। इस मामले में जुड़े व्यक्ति ने बताया कि मई में तैयार हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (MCA), वेस्टर्न रीजन ने भी कई लेनदेन को 'संदिग्ध' बताया था। इसके साथ ही आईटी विभाग ने जेट एयरवेज के खातों की जांच करने के आदेश दिए हैं।