चीन के सबसे अमीर शख्स की कंपनी अलीबाबा हर साल चीन के लोगों के लिए सिंगल्स डे सेल का आयोजन करती है। हर साल चीन के लोग बेसब्री से इस सेल का इंतजार करते हैं।
नई दिल्ली। चीन के सबसे अमीर शख्स की कंपनी अलीबाबा हर साल चीन के लोगों के लिए सिंगल्स डे सेल का आयोजन करती है। हर साल चीन के लोग बेसब्री से इस सेल का इंतजार करते हैं। इस साल ये महोत्सव अलीबाबा ने 11 नवंबर को आयोजित किया था। जिसमें चीन के लोगों में खरीदारी की भावना की शानदार झलक देखने को मिली। जिसके कारण अलीबाबा ने अपनी सालाना सेल में तकरीबन 213.5 अरब युआन यानी करीब 22 खरब 55 अरब रुपए का रिकॉर्ड तोड़ कारोबार किया।
इन प्रॉडक्ट्स की हुई सबसे ज्यादा बिक्री
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अलीबाबा ने सबसे ज्यादा कमाई प्रॉडक्ट्स शाओमी,एप्पल और डायसन ब्रैंड्स के प्रॉडक्ट्स से की हैं। सिंगल्स डे पर चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने इन प्रॉडक्ट्स की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की है। इस सेल की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसके पहले मिनट में रिकाॅर्ड सेल दर्ज किया गया। हर साल आयोजित होनेवाला यह समारोह न सिर्फ कंपनी के लिए, बल्कि पूरे चीन के लिए भी बहुत मायने रखता है। इस सेल इवेंट की शुरुआत कर्इ तरह के कार्यक्रम के बाद होती है।
इन देशों की कंपनियों ने भी जमकर कमाई
सिंगल्स डे पर अलीबाबा की रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने पर अलीबाबा के सीईओ डेनियल झांग का कहना है कि हम महसूस कर सकते हैं कि व्यापारी इंटरनेट को पूरी तरह अपना रहे हैं और खपत बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। साथ ही चीन की सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था, पीक पर पहुंच चुके बाजार और जेडी.कॉम एवं पिनडुओडुओ जैसे छोटे-छोटे प्लैटफॉर्म्स से मिल रही चुनौती के बीच अलीबाबा अपनी विकास गाथा को जारी रखने के नए रास्ते तलाश रही है। आपको बता दें कि इस साल सिंगल्स डे के पहले ही घंटे मे चीन की अलीबाबा के बाद सबसे ज्यादा जापान, अमरीका , दक्षिण कोरिया की कंपनियों के सामान बिके हैं। जिन सामानों की खरीदारी सबसे ज्यादा हुई, उनमें पोशाक, ऊनी कोट, पैंट और हूडीज शामिल है।