12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7वां वेतन आयोगः केंद्रीय कर्मचारियों की नए साल से बढ़ेगी सैलरी, इतना होगा इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसान केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत एक अलग चैनल के माध्यम से वेतन वृद्धि मिल सकती है। ये डियरनेटस अलांउस (डीए) के जरिए हो संभव होगा।

2 min read
Google source verification
7Th Pay COmmission

7वां वेतन आयोगः केंद्रीय कर्मचारियों की मार्च से बढ़ेगी सैलरी, इतना होगा इजाफा

नर्इ दिल्ली। अपने डिमांड के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी में बढ़ाेतरी न होने के बाद अब वेतन आयोग की तरफ से उन्हें जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसान केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत एक अलग चैनल के माध्यम से वेतन वृद्धि मिल सकती है। ये डियरनेटस अलांउस (डीए) के जरिए हो संभव होगा। इसके पहले, सातवें वेतन आयोग लागू होने के साथ ही सरकार ने डीए को पूरी तरह से हटाकर शून्य कर दिया था। लेकिन दैनिक मा में आने वाली चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद डीए में बढ़ोतरी की उम्मीद जतार्इ जा रही है।


मार्च 2019 से होगी बढ़ोतरी

बढ़ते मांग के बाद सरकार फिर से डीए बहाल करेगी। वर्तमान में, केंद्रीय कर्मचारियों को 9 फीसदी का डीए मिलता है। उनके वेतन में बढ़ोतरी डीए के माध्यम से होती है। हाल ही में इसे 7 फीसदी से बढ़ाकर 9 फीसदी किया गया था। इस मामले से जुड़े एक जानकार ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए लागू होने एक अच्छी खबर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों को इसका फायदा आगामी मार्च 2019 से मिलना शुरू हो जाएगा इसके बाद उनके वेतन में इसी अनुरूप में बढ़ोतरी होगी। यदि केंद्र वर्तमान में, 2.57 गुना स्तर के ऊपर फिटमेंट फैक्टर कारक को बढ़ाकर वेतन बढ़ाता है तो यह बेहतर होगा।


कितनी बढ़ेगी सैलरी

सातवें वेतन आयोग के तहत, 18,000 रुपए की बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को 1620 रुपए का डीए मिलेगा। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी मेट्रिक्स के आधार पर तय होती है। मान लीजिए किसी कर्मचारी को 1620 रुपए का डीए मिलता है जो कि 18000 रुपए का 9 फीसदी है। ये आंकड़ा जुलार्इ 2018 में डीए में 2 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद है। डीए में 2 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद न्यूनतम 360 रुपए की बढ़ोतरी होगी।