इस दिवाली पर अगर आप भी ई-कॉमर्स कंपनियों के बड़े-बड़े आफर्स देखकर बहुत सारी शॉपिंग करने के बारे में सोच रहे हैं तो सावधान हो जाए।
नई दिल्ली। इस दिवाली पर अगर आप भी ई-कॉमर्स कंपनियों के बड़े-बड़े आफर्स देखकर बहुत सारी शॉपिंग करने के बारे में सोच रहे हैं तो सावधान हो जाए। हाल ही में त्योहारी सीजन पर चल रही अमेजन की ग्रेट इंडिया डील में एक शख्स ने कंपनी से ऑनलाइन मोबाइल फोन बुक किया था। उसने अपने क्रेडिट कार्ड से पहले ही 15 हजार रुपए का भुगतान भी कर दिया था। लेकिन 27 अक्टूबर को जब उसे उसका पार्सल मिला तो उसमें फोन के बदले साबुन और एक घड़ी निकली।
अमेजन के खिलाफ दर्ज हुआ केस
जिसके बाद उस शख्स ने ग्रेटर नोएडा के बिसरख पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया। हालांकि कंपनी का कहना है कि वह धोखाधड़ी के सभी मामलों को गंभीरता से लेती है और इस मामले की जांच के लिए पुलिस को पूरी तरह से सहयोग कर रही है। पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अमेजन के कंट्री हेड अमित अग्रवाल, लॉजिस्टिक फर्म दर्शिता प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर प्रदीप कुमार और रवीश कुमार और डिलीवरी ब्वॉय अनिल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अमेजन ने शुरू की पैसे लौटाने की प्रक्रिया
अमेजन ने इस मामले की पुष्टि की है। साथ ही, पीड़ित को पूरा पैसा लौटाने की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी। अमेजन का कहना है कि वो जल्द से जल्द ग्राहक के सारे पैसे लौटा दिए जाएगे। साथ ही अमेजन का यह भी कहना है कि धोखाधड़ी और बेइमानी के किसी भी मामले को कंपनी ऐसे ही नहीं जाने देगी। इस पर पूरी कारवाई कि जाएगी।