
share market,sensex, economy, work and life, opinion, rajasthan patrika article
नर्इ दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजार में अच्छी बढ़त के साथ खुला था। लेकिन थोड़ी ही देर में सेंसेक्स आैर निफ्टी ने अपनी सारी बढ़त गंवा दी। वैसे शेयर बाजार अब हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार जब सेंसेक्स खुला था तो 146 अंकों की बढ़त थी। बाद में वो करीब 50 के अासपास रह गर्इ। वहीं निफ्टी भी 42 अंकों की बढ़त के कारोबारी स्तर पर खुला था। लेकिन बाद में बढ़त गिरकर 15.95 अंकों की रह गर्इ।
हरे निशान पर सेंसेक्स आैर निफ्टी
मौजूदा समय में बांबे स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 0.15 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है आैर 51.30 अंकों की बढ़त के साथ 33942.43 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 0.16 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है आैर 15.95 अंकों की बढ़त के साथ 10214.35 अंकों पर कारोबार कर रहा है। सेक्टोरियल इंडेक्स में आॅटो, आर्इटी आैर पेट्रोलियम कंपनियों में बढ़त दिखार्इ दे रही है। वहीं बीएसर्इ मिडकैप आैर बीएसर्इ स्माॅलकैप खरीदारी देखने को मिल रही है।
Updated on:
31 Oct 2018 09:41 am
Published on:
31 Oct 2018 09:41 am
