उद्योग जगत

Amul और Mother Dairy को टक्कर देगी cocacola छांछ के साथ देसी ड्रिंक्स मार्केट में एंट्री

कोकाकोला की देसी ड्रिंक्स में ंएंट्री अमूल और मदर डेयरी की टक्कर में लॉन्च किया बटर मिल्क
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2020, 8:57 PM IST
Cocacola launched spiced buttermilk
Cocacola launched spiced buttermilk

नई दिल्ली: सालों से कोकोकोला के ड्रिंक्स सॉफ्ट ड्रिंक ( soft drinks ) मार्केट में राज कर रहे हैं लेकिन हर्बल और ऑर्गेनिक के बढ़ते क्रेज को देखते हुए कंपनी ने देसी ड्रिंक्स मार्केट ( local drinks market ) में एंट्री कर दी है। कोकोकोला अब देसी छांछ बेचने ( Cocacola launched spiced buttermilk ) की तैयारी कर रही है। कंपनी ने डेयरी बेवरेज ब्रांड वियो (VIO) के अंतर्गत मसाला छाछ यानी स्पाइस्ड बटरमिल्क पेश किया है। ये बटर मिल्क मसाला छांछ है जो पारंपरिक पेय के तौर पर पेश किया जा रहा है।

कंपनी का दावा है कि उसने इसे बनाने में किसी भी तरह का कोई प्रिजर्वेटिव या रंग नहीं मिलाया है। 180 एमएल वियो स्पाइस्ड बटरमिल्क की कीमत 15 रुपये है और मार्केट में इसकी सीधी टक्कर अमूल ( Amul ) और मदर डेयरी ( Mother Dairy ) से होगी । आपको बता दें कि ये दोनो ही कंपनियों गर्मियों के मौसम में सालों से बटर मिल्क बेचती हैं और शहरी इलाकों में इसे काफी पसंद किया जाता है।

कोकाकोला ( Cocacola ) के वाइस प्रेसीडेंट, मार्केटिंग ( इंडिया व दक्षिण पश्चिम एशिया ) विजय परशुरामन, का कहना है कि भारत डेयरी उत्पादन और इसका उपयोग करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। ऐसे में यहां के लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए हमने स्पाइस्ड बटर मिल्क पेश की है।

2016 में हुई थी VIO की स्थापना- आपको मालूम हो कि कोकाकोला ( COCACOLA ) ने डेयरी प्रोडक्ट्स ( Dairy Products ) के निर्माण के लुए VIO की स्थापना 2016 में की थी। वियो स्पाइस्ड बटरमिल्क ( SPICED Buttermilk ) की पेशकश कंपनी की हाइपर-लोकल रणनीति का हिस्सा है। जिसके तहत कंपनी यहां के लोकल टेस्ट के हिसाब से प्रोडक्ट पेश कर रही है।

Updated on:
16 Jun 2020, 8:57 PM IST
Published on: